“दो से कम बच्चे वाले नहीं लड़ सकेंगे चुनाव” आंध्र प्रदेश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए चंद्रबाबू ला रहे हैं नई नीति।
आंध्र प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या, मुख्यमंत्री नायडू ने कहा है कि 2026 में राज्य की जनसंख्या 3.38 करोड़ होने का अनुमान है। 2031 में यह 5.42 करोड़ और 2036 में 5.44 करोड़ हो जाएंगी। 2041 में यह घटकर 5.42 करोड़ रह जाएंगी। उसके बाद यह घटकर 2051 तक 5.41 करोड़ हो जाएंगी। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए प्रति दंपति ऑस्टिन 2.1 बच्चों के जन्म के साथ उचित संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार अमरावती (आंध्र प्रदेश )।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की जनसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई नीति को लाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति को कम से कम दो बच्चे हों ,ऐसा कानून लाया जाएंगा। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने जनसंख्या प्रबंधन के प्रति राज्य के दृष्टिकोण में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा है कि जहां जनसंख्या को एक बोझ माना जाता था, वहीं अब इसे एक संपत्ति माना जाता है।
जनसंख्या एक समय बोझ थी, वहीं अब यह एक संपत्ति है। पहले हम जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रोत्साहन देते थे। हमने एक कानून बनाया है जिसके अनुसार यदि आपके दो से अधिक बच्चे हैं तो आप चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन अब हमें जनसंख्या वृद्धि की आवश्यकता है- चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री।
यह भी पढ़ें – ग्वालियर में तहसीलदार पर दुष्कर्म की FIR, महिला बोली- शादी का झांसा देकर 16 साल तक किया शोषण।
आंध्र प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या………..
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि 2026 में राज्य की जनसंख्या 5.38 करोड़ होने का अनुमान है। 2031 में यह 5.42 करोड़ और 2036 में 5.44 करोड़ हो जाएंगी। 2041 में यह घटकर 5.42 करोड़ रह जाएंगी। उसके बाद यह घटकर 2051 तक 5.41 करोड़ हो जाएंगी। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए प्रति दंपति औसतन 2.1 बच्चों के जन्म के साथ उचित संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया।
अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएंगा……….
केंद्रित नीति के अलावा, मुख्यमंत्री नायडू ने शासन और कानून पर भी अपनी प्लानिंग बताई। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों और ड्रग माफियाओं को दबाने और ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों जैसे उन्नत निगरानी प्रणालियों के उपयोग के माध्यम से कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार के प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा गया है कि तो सबूतों के साथ मामले दर्ज करेंगे और गलत काम करने वालों को दंडित करेंगे।
पारदर्शिता बनाए रखने का आश्वासन…….
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि गलत काम करने वाले भले ही कुछ समय के लिए बच जाए, लेकिन अंततः दंडित किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी न्यायिक प्रणाली की खासियत है। मुख्यमंत्री नायडू ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार पारदर्शिता और जवाब देही बनाए रखते हुए कार्यकर्ताओं और आम जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप राजनीतिक शान पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगी।