दो कारों की टक्कर, महिला टीचर की मौत, पति समेत एक शिक्षिका की हालत गंभीर, स्कूल से लौट रहे थे घर।

मृतका की पहचान 31 वर्षीय प्रियंका रानी के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनके पति सौरभ चौहान और साथी शिक्षिका शालिनी पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में धामपुर, मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम चंचलपुर के पास दो कारों की ज़बरदस्त भिड़ंत में एक महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में मृतका के पति और अन्य महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक आकार की पहचान 31 वर्षीय प्रियंका रानी के रूप में हुई है। दुर्घटना में उनके पति सौरभ चौहान और साथी शिक्षिका शालिनी पांडेय को गंभीर चोटें आई है।

स्कूल की छुट्टी के बाद तीनों अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें – 5 साल में 3 गुना बढ़ी मखाने की खेती, मालामाल होंगे किसान, सरकार ने शुरू की यह नई पहल।