बहराइच महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे डीएम व एसपी… देखें Video

प्रमुख अधिकारियों ने गेंद घर परिसर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट : अतुल त्रिपाठी : बहराइच। जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोक कलाओं को सहेजने के लिए बहराइच महोत्सव का आयोजन 8 से 10 मार्च तक गेंद घर मैदान में किया जाएगा। इसी के मद्देनज़र जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : ईसानगर पुलिस ने गौकशी में लिप्त राजस्थान के निवासी 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

डीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

गेंद घर परिसर में मुख्य पंडाल, मंच, पार्किंग, लाइटिंग, वीआईपी गैलरी, मीडिया दीर्घा, बैरिकेडिंग और प्रदर्शनी स्टालों की तैयारियों को परखा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा और आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

बच्चों के लिए हों निःशुल्क झूले

डीएम ने बच्चों के लिए निःशुल्क झूले लगाने, दर्शकों की सुविधा के लिए संकेतक बोर्ड, और फायर सेफ्टी के माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, पूरे महोत्सव के दौरान साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की रोटेशन में तैनाती के आदेश दिए गए।

इन अधिकारियों की टीम रही मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बहराइच महोत्सव: लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव

बहराइच महोत्सव का उद्देश्य जनपद की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोक कला और ऐतिहासिक धरोहर को आमजन से परिचित कराना है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में लोक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, व्यंजन मेले और मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे।

यह भी पढ़ें : ईसानगर पुलिस ने गौकशी में लिप्त राजस्थान के निवासी 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार