दीपावली पर घर जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी

नोएडा डिपो से गुजरने वाली एसी बसों की बढ़ेगी संख्या,यात्रियों को मिलेगी राहत।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV 9 भारत समाचार नोएडा (उत्तर प्रदेश)। दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नोएडा डिपो से गुजरने वाली ऐसी बसों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां मात्र 10% एसी बसे नोएडा डिपो से होकर गुजरती है वहीं दिवाली के अवसर पर यह संख्या बढ़कर 50% हो जाएगी।

यह भी पढ़ें – 10 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

इस दिवाली पर घर जा रहे लोगों का दिल खुशी से गद-गद करने लगेगा, नोएडा डिपो जिसके पास स्वयं की कोई एसी बस नहीं है। साहिबाबाद, कौशांबी और आनंद विहार जैसे अन्य डिपो की जरूरत ऐसी बसों का संचालन करता है। विशेष रूप से लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों के लिए चलने वाली बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर गुजरेंगी। वर्तमान में डिपो में 161 सीएनजी संचालित साधारण बसे हैं। जो प्रतिदिन लगभग 25-30 यात्रियों को सेवा प्रदान करती है। त्योहार के दौरान यह संख्या बढ़कर 50 हजार तक पहुंच जाती है। यात्रियों की भीड़ दिवाली से दो दिन पूर्व शुरू होकर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहती है। अधिकारियों ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वह परिवहन निगम की वेबसाइट www.upsrtc.gov.in पर अग्रिम बुकिंग कर ले। विशेष रूप से एसी बसों में यात्रा करने के इच्छुक यात्रियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें –10 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

वर्तमान में अधिकांश बसों में सीट उपलब्ध हैं। इस वर्ष गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी, क्योंकि सीएनजी संचालित बसों के लिए लंबी दूरी पर ईंधन की उपलब्धता एक चुनौती है। फिर भी अन्य गंतव्य के लिए बड़ी हुई बस सेवाएं यात्रियों को सुगम यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी।