धर्मनगरी अयोध्या में दीपोत्सव आज, 24 लाख 60 हजार दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे भगवान राम का राजतिलक।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली) TV9 भारत समाचार  (अयोध्या)।  भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में आज ऐसी सजावट हुई है। कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आए हो। चमचमाती सड़के, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ राम कथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वारा अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को मिला चौथा स्थान

प्राप्त जानकारी के अनुसार , दीपोत्सव के लिए भगवान राम जन्मभूमि अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है, कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आए हो। चमचमाती सड़के, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ राम कथा आधारित 15 तोरणदार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं।

शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलने की तैयारी है। जो की एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकार्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार  दिए अतिरिक्त भी जलाए जाएंगे। ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

शनिवार को शाम होते ही जैसे ही राम लाल के दरबार में पहला दिया जलेगा पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। भगवान श्री राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्री राम का राजतिलक करेंगे।

इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए राम कथा पार्क में करीब 5 हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस आतिशबाजी पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे।

अगर रामनगरी के निवासियों के उल्लास की बात करें तो लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उन्होंने उसी तर्ज पर अपने घरों को सजाया है। जैसा त्रेता युग में सजावट की गई थी। घरों में दुकानों की दरों दीवारों पर राम कथा व शुभता के प्रतिको को चित्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें : सीएम डैशबोर्ड में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को मिला चौथा स्थान