दिल्ली में केजरीवाल को वोट देने का मतलब सांप को दूध पिलाना जैसा है- कांग्रेस।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से नहीं, सांप से गठबंधन किया था। दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक पर्चा जारी किया है। इस पर्चे में सांप की आकृति पर लिखा है कि "वोट देना आपको जैसे दूध पिलाना सांप को।" इसी पर्चे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का प्रतीक चिन्ह भी है। कांग्रेस ने ऐसे परिचय मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के साथ-साथ पिछड़े वर्ग की बस्तियों में भी वितरित कराएं है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।

दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक पर्चा जारी किया है‌। इस पर्चे में सांप की आकृति पर लिखा है, “वोट देना आपके जैसे दूध पिलाना सांप को।” इसी पर्चे में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का प्रतीक चिन्ह भी है।

कांग्रेस ने ऐसे पर्चे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के साथ-साथ पिछड़े वर्ग की बस्तियों में भी वितरित कराए हैं। कांग्रेस मुस्लिम और एस एस सी वर्ग के वोटो पर अपना अधिकार जताती है। कांग्रेस को दो विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है। इसका मुख्य कारण यही है कि केजरीवाल ने मुस्लिम और एस सी वर्ग के वोट कांग्रेस से छीन लिए हैं।

अपने वोटो को हासिल करने के लिए ही कांग्रेस ने अब आप की तुलना सांप से की है। कांग्रेस ने इस पर्चे के बाद दिल्ली चुनाव का राजनीति माहौल और गर्म  हो गया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस बार कांग्रेस दिल्ली में री ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी भी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। राहुल गांधी भी भाजपा से ज़्यादा केजरीवाल पर हमलावर है।

ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ केजरीवाल को हराना है। कांग्रेस को लगता है कि केजरीवाल की वज़ह से ही राष्ट्रीय स्तर पर बना विपक्ष का इंडिया गठबंधन टूटा है। दिल्ली के चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल सपा, टीएमसी जैसी पार्टियां खुलेआम केजरीवाल को समर्थन दे रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल अधिकांश दलों ने कांग्रेस की बजाए केजरीवाल को समर्थन दिया है। अब यदि दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल की हार हो जाती है तो इंडिया गठबंधन में आप पार्टी का दबदबा कम होंगा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा की 07 में से 04 सीट पर आप और तीन पर कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े हुए हैं। हालांकि, कांग्रेस और आपको सभी 07 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब जब विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने आपकी तुलना सांप से की है, तो सवाल उठना है कि क्या लोकसभा चुनाव में सांप के साथ गठबंधन किया था?

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक आदरणीय प्रशांत कुमार जी ने एक बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।