दरिंदगी का वो चेहरा सामने आया जिसे देखकर आम आदमी तो क्या पुलिस के भी होश उड़ गए

प्राइवेट पार्ट्स और मुंह में मिर्च पाउडर डालकर फेवीक्विक से होठ चिपका दिए।

मुकेश कुमार  क्राइम एडिटर इन चीफ  (TV9 भारत समाचार)  गुना (मध्य प्रदेश)।  मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला बड़ा ही खतरनाक और खौफनाक मामला सामने आ रहा है। जिसमें एक दरिंदे ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। आपको बता दें कि इस मामले को देखकर आम जनता तो दूर की बात है पुलिस के भी हो छोड़ गए हैं। इस मामले में दरिंदगी की जो हदे पार की गई हैं उसे देखकर हर कोई अचंभित है और सोचने पर मजबूर है। कि क्या कोई दरिंदा इस हद तक भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कनाडा में सोने की सबसे बड़ी चोरी भारतीय मूल के दो व्यक्तियों समेत 6 गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें, कि मध्य प्रदेश के गुना शहर से एक दरिन्दगी की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। जिस किसी ने भी  इस मामले को देखा वह सहम गया यह सब देखकर आम जनता तो किया पुलिस के भी होश उड़ गए हैं।  पता लगा है अयान पठान नाम के एक दरिंदे ने एक युवती को बंधक बनाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई तो की ही वहीं इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने युवती के प्राइवेट पार्ट और मुंह मे मिर्च पाउडर भरकर, हाथ पैर बांधकर, होंठ पर फेविक्विक भी चिपका दी। जिससे युवती शोर ना मचा पाये।

मानवता की भेंट चढ़ी पीड़िता को अधमरी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह सहमी सी है। खबरों की माने तो युवती ने बयान में कहा है कि अयान पठान नामक लड़का उसका पड़ोसी है। जिसकी नजर पीड़िता के पैतृक निवास पर थी। दरिंदा अयान काफी समय से यह प्लान बना रहा था कि  युवती अपने पैतृक मकान की रजिस्ट्री उसके नाम कर दें। जब युवती ने इसका विरोध किया तो अयान पठान ने इस तरह से दरिंदगी दिखाई की पहले तो अयान ने युवती को बेरहमी से मारा फिर उसे तरह-तरह की यातनायें देते हुए उसके मुंह और प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर भर दिया और मिर्च पाउडर भरने के बाद युवती के होठों को फेवीक्विक से चिपका दिया।

बताया गया है, कि युवती और अयान लगभग 2 साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस प्रशासन से यही गुहार लगाई है। कि इस अयान पठान नामक शख्स को वह सजा दी जाए जो इस संविधान में सर्वोत्तम हो ताकि कोई भी दरिंदा इस तरह की दरिंदगी  करने से पहले एक हजार बार सोचे। लोगों का कहना है कि इस दरिंदे को कानून की तरफ से सख्त से सख्त सजा कानून के द्वारा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : कनाडा में सोने की सबसे बड़ी चोरी भारतीय मूल के दो व्यक्तियों समेत 6 गिरफ्तार