दादी मां ने चार दिन की नवजात बच्ची का अस्पताल में ही दम घोट कर मार डाला

दादी मां को चाहिए था पोता और पैदा हुई पोती,जिस कारण दादी मां ने पोती को मार डाला।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार ग्वालियर (मध्य प्रदेश)। ग्वालियर में एक सनसनी खेस मामले का खुलासा हुआ है। एक महिला ने अपनी चार दिन की पोती नवजात बच्ची की अस्पताल में ही गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रसूता यानी बच्ची की मां घटना के समय बेड पर ही मौजूद थी। उसकी सास वही बेड के नीचे कंबल में नवजात बच्ची को साथ में लिटाई थी। इसी दौरान उसने नवजात बच्ची का गला दबा दिया। मासूम की चीख तक नहीं निकल सकी।

यह भी पढ़ें : चोरों ने बंद घर को खंगाला, ले उड़े गहने और कीमती सामान

जब नवजात की मां ने अपनी सास से बच्ची को मांगा तो उसने कहा कि वह सो रही है। काफी देर तक मां द्वारा बच्ची को मांगने के बाद भी मां को उसकी बच्ची नहीं सौपी गई, तो उसे कुछ शक हुआ। फिर नवजात की मां ने अपनी सास से सख्ती से कहा कि मेरे बच्ची को उठा कर दो। लेकिन जब मां ने बेड से उठाकर देखा तो उसकी चार दिन की बच्ची की सांसे थाम चुके थी।

महिला ने तुरंत फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके वालों ने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह मर चुकी है। इसी बीच सास प्रेमलता चौहान अस्पताल से गायब हो चुकी थी। लड़की की मां अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें उसकी कला दबाकर हत्या होना पाया गया।

यह घटना 27 मार्च की है, 23 मार्च को बच्चों का जन्म हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की दादी प्रेमलता चौहान को नवजात की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। शिंदे की छावनी की रहने वाली काजल चौहान की शादी मेडिकल रेफ्रिजरेटिव विकास चौहान के साथ पिछले साल 10 मई को हुई थी।

काजल की यह पहली डिलीवरी थी। ऑपरेशन के बाद यह लड़की पैदा हुई थी। लेकिन लड़के की जगह लड़की और वह भी विकलांग पैदा होने से सांस हेमलता चौहान ने उसकी हत्या करने की ठान ली। इसलिए वह 26, 27 मार्च की दरमियानी रात लड़की को अपने पास कंबल में दवाये रही जिससे उसकी मौत हो गई।

काजल का कहना है कि उसका पति भी अपनी मां का साथ दे रहा है। उसे भी लड़का चाहिए था। युवती फिलहाल अपने मायके में रह रही है। इस मामले में सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : चोरों ने बंद घर को खंगाला, ले उड़े गहने और कीमती सामान