कमिश्नर ने एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही मेघा परमार को किया सम्मानित।

सुश्री परमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के साथ विश्व के सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहराया है। सुश्री परमार ने सबसे कम समय में समुद्र के सर्वाधिक गहराई तक इसको स्कूवा डाइविंग करके विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया है। इस अवसर पर डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय, अपर कमिश्नर नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे उपस्थित रहें।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार रीवा (मध्य प्रदेश)।

प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार ने रीवा में नववर्ष के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ में भाग लिया।

कार्यक्रम के बाद सुश्री परमार ने कमिश्नर कार्यालय पहुंच कर कमिश्नर बीएस जामोद से सौजन्य भेंट की।

कमिश्नर श्री जामोद ने सुश्री परमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया।

सुश्री परमार ने कमिश्नर श्री जामोद को एवरेस्ट गर्ल पुस्तक भेंट की जो उनकी उपलब्धियों पर लिखी गई है।

सुश्री परमार ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने के साथ विश्व के सभी महाद्वीपों की सबसे ऊंची तिरंगा फहराया है।

सुश्री परमार ने सबसे कम समय में समुद्र की सर्वाधिक गहराई तक स्कूवा डाइविंग करके विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया है।

इस अवसर पर डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय, अपर कमिश्नर नीतू माथुर, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी तथा संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें – सशस्त्र सीमा बल 59 वीं वाहिनी नानपारा में नए साल 2025 का गर्मजोशी से स्वागत