सीएम योगी ने बुलाई आज मंत्रियों की बैठक, जाने क्या है वजह

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।  लोकसभा चुनाव 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही उत्तर प्रदेश में  सियासी अटकलें जोर-शोर से हावी हैं। उत्तर प्रदेश के बड़े नेता बार-बार थोड़ी लगाते हुए दिल्ली में हाई कमान से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। बरहाल इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। आईए जानते हैं कि क्या रहने वाला है आज के इस बैठक का मकसद।

यह भी पढ़ें : नशीले पदार्थ का सेवन हमारे शरीर और आत्मा दोनों का नाश करती है। – रामप्रताप सिंह 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे अपने आवास पर सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है । भाजपा ने अंदरूनी तकरार के बावजूद इस पर काम शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा को लेकर दिल्ली में बैठक हुई थी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से 1 घंटे तक मुलाकात की थी। केशव प्रसाद मौर्य के बाद भूपेद्र  चौधरी भी नड्डा से मिले थे। जानकारी के अनुसार यूपी भाजपा नेताओं को बयान बाजी से बचने की सलाह दी गई है । कहा गया है कि संगठन और सरकार में तालमेल पर गलत संदेश न जाए। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर जीत पर फोकस करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें : नशीले पदार्थ का सेवन हमारे शरीर और आत्मा दोनों का नाश करती है। – रामप्रताप सिंह