सीएम राइज स्कूल से शिक्षा के गुणवत्ता में हो रहा है सुधार, बेहतर हुए 12वीं परीक्षा के परिणाम।

कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया है कि सीएम‌ राइज स्कूलों में चुने हुए शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। नई पद्धति से पढ़ाई करने के बाद कम ड्राइवर स्कूलों में कक्षा 12वीं की परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में तीन स्कूलों को छोड़कर शेष 09 स्कूलों के परीक्षा परिणाम बेहतर हुए हैं। कक्षा 12वीं में 2023 में शासकीय उमावि डाभौरा में 67%, उमावि कन्या से सेमरिया 32.6% है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार रीवा (मध्य प्रदेश )।

विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की आधुनिक शिक्षा देने के लिए जिलेभर में सीएम राइज स्कूल स्थापित किए गए हैं। रीवा जिले में प्रथम चरण में 12 स्कूलों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। सीएम राइज स्कूलों का संचालन आधुनिक उत्कृष्ट स्कूलों की तरह किया जा रहा है। इसमें पठन-पाठन की सुविधाओं, भवन आदि से लेकर पाठ्यक्रम तक में सुधार किया गया है। नवीन भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद सीएम राइज स्कूल आवासीय विद्यालय की तरह विद्यार्थियों को आवाज और भोजन की सुविधा देने के साथ आधुनिक शिक्षा देंगे। सीएम राइज स्कूलों में आधुनिक प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, खेलकूद की व्यवस्था, आधुनिक क्लासरूम की व्यवस्था की जा रही है। 

इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया है कि सीएम राइज स्कूलों में चुने हुए शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। नई पद्धति से पढ़ाई करने के बाद सीएम राइज स्कूलों में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है। वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में तीन स्कूलों को छोड़कर शेष 09 स्कूलों की परीक्षा परिणाम बेहतर हुए हैं। कक्षा 12वीं में 2023 में  शासकीय उमावि डाभौरा में 67%, उमावि कन्या सेमरिया में 32.6 प्रतिशत, शासकीय पीके कन्या उमावि रीवा 74%, शासकीय उमावि रघुराजगढ़ में 58.33%, शासकीय उमावि ढेरा में 37.71%, उत्कृष्ट उमावि सिरमौर में 37.16% परीक्षा परिणाम रहा।

इसी तरह उत्कृष्ट उमावि मऊगंज में 48.05%, उमावि बालक मनगवां में 54.1%, उमावि रायपुर कर्चुलियान में 53. 31%, उमावि गौरी में 70%, उमावि बालक देवतालाब में 26.8%, तथा उमावि त्योंथर में 44.9% प्रतिशत रहा।

कमिश्नर ने बताया है कि सीएम राइज स्कूल बनने के बा 2024 में शासकीय उमावि डाभौरा में 54.36%, उमावि कन्या सेमरिया में 86.62%, शासकीय पीके कन्या उमावि रीवा में 90.68%, शासकीय उमावि रघुराजगढ़ में 49.12%, शासकीय उमावि ढेरा में 92.86%, उत्कृष्ट उमावि सिरमौर में 69.88% परीक्षा परिणाम रहा।

इसी तरह उत्कृष्ट उमावि मऊगंज में 66.49%, उमावि बालक मनगवां में 61.75%, उमावि रायपुर कर्चुलियान में 79.83%, उमावि गौरी में 66.67%, उमावि बालक देवतालाब में 50.62%, उमावि त्योंथर में 33.94% प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।

यह भी पढ़ें – चिलकाना के नलहेड़ा दुमझेड़ी मार्ग पर गड्ढे में गिरने से दो युवकों की मौत, समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल आज जिलाधिकारी से मिला।