सीएम डैशबोर्ड में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को मिला चौथा स्थान

जिलाधिकारी के अथक प्रयासों और निरंतर समीक्षा करने के परिणाम स्वरुप जनपद को मिली बड़ी कामयाबी।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर नई दिल्ली)TV9 भारत समाचार  (सहारनपुर)।  शासन के प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित राजस्व विभाग, विकास कार्य तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सहित समस्त विवरण एकीकृत प्रणाली के माध्यम से सीएम डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा के लिए प्रदर्शित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी तस्करों के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार

जिसमें जनपद को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में चौथा स्थान मिला है। प्रदेश के सभी जिलों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की ग्रेडिंग के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। माननीय मुख्यमंत्री जी के मनसुबो को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद सहारनपुर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, राजस्व कार्यो, निर्माण कार्यो वह आइजीआरएस संदर्भ संबंधित आदि की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक समय-समय पर की गई और प्राप्त संदर्भों का समय से निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे।

जिसके परिणाम स्वरुप शासन की तरफ से जारी माह अक्टूबर की विकास व राजस्व निर्माण कार्यों की रैंकिंग में जनपद सहारनपुर में चौथा स्थान प्राप्त किया। यह संभव हो पाया है जिला अधिकारी के अथक प्रयासों और निरंतर समीक्षा करने के परिणाम स्वरूप।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, कि जिस तरीके से सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने  कार्यों का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि यह रैकिंग निरंतर प्राप्त होती रहे।जिलाधिकारी ने प्रथम स्थान पर आने के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अगर कार्य मनोयोग से किया जाए तो परिणाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। आम जनमानस के समस्याओं को गंभीरता के साथ गुणवत्ता के साथ त्वरित गति के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के  जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति को जोड़ा जाए और उन्हें लाभान्वित कर जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें : पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी तस्करों के पैर में लगी गोली, एक गिरफ्तार