चोरों को गिरफ़्तार करो, ₹11 इनाम दूंगा, सिंगरौली के बच्चे को क्यों करना पड़ा यह ऐलान।

पीड़ित बेटा आरव सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए घोषणा की है जो पुलिस वाले उन चोरों गिरफ्तार करेंगे। उसे मैं अपनी तरफ़ से 11 रुपए का नगद पुरस्कार दूंगा, पीड़ित बालक का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर विभिन्न प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। इस बालक के दर्द में एक बार फिर मध्य प्रदेश पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार सिंगरौली (मध्य प्रदेश )।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 12 वर्ष का लड़का सिंगरौली पुलिस को इनाम की घोषणा कर रहा है। यह वीडियो सिंगरौली जिले के ग्राम जरहां के निवासी आरव सिंह का है। आरव सिंह छठी कक्षा का छात्र है। उसकी उम्र महज़ 12 वर्ष है, वीडियो में आरव सिंह कह रहा है कि सवा साल पहले में चोरी हुई थी। नगदी और गहने कुल मिलाकर लगभग 10 लाख का माल चोरों ने उड़ा दिया था। मेरे पिताजी पुलिस थाने का चक्कर लगाकर थक गए लेकिन चोरों का पता नहीं लग पाया, इसी टेंशन में मेरे पिताजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पीड़ित बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…..

पीड़ित बेटा आरव सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए घोषणा की है कि जो भी पुलिस वाले उन चोरों को गिरफ़्तार करेंगे, उसे मैं अपनी तरफ से 11 रुपए का नगद पुरस्कार दूंगा। पीड़ित बालक का दर्द भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में मोतिहारी की बेबी की मौत, शव लेकर घर पहुंचे पिता।

लोग इसे देखकर विभिन्न प्रकार के कमेंट कर रहे हैं, इस बालक के दर्द ने एक बार फिर मध्य प्रदेश के कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। इससे पहले भी कई बार मध्य प्रदेश पुलिस की किरकिरी हो चुकी है।

सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के जरहां पोस्ट में ऋतुराज सिंह के घर में पिछले साल धनतेरस की रात को रात्रि 12:00 बजे से रात्रि 3:00 बजे के बीच चोरी हुई थी। जब सुबह चोरी का पता चला तो परिवार की हालत खराब हो गई। पीड़ित कई दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाता रहा। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका, इसी टेंशन में ऋतुराज सिंह को दिल का दौरा पड़ा, और उनकी मौत हो गई। अब परिवार में उनकी पत्नी संदीपा सिंह और 12 वर्षीय बेटा आरव सिंह है।

मृतक ऋतुराज सिंह के छोटे भाई सनी सिंह ने बताया है कि वह अपने भतीजे आरव की पढ़ाई-लिखाई और घर की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। खेती और मेहनत मजदूरी से जैसे-तैसे परिवार का गुजारा हो रहा है। पुलिस की लापरवाही से दुःखी है। पुलिस सवा साल बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। इस मामले में सिंगरौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा का कहना है कि यह बच्चे की भावना है, हम इसकी कदर करते हैं। थाना प्रभारी और एसडीओपी को निर्देश कर दिया गया है। पूरा प्रयास कर रहे हैं कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जा सकें।

यह भी पढ़ें – दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक कल शाम 7:00 बजे होंगी।