चरित्र प्रमाण पत्र पर लिख दिया, आवेदक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने का आदी हैं, दो पुलिसकर्मी निलंबित।
आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढुर्णा निवासी रूपेश देशमुख का मामला है। उसे नौकरी के लिए पुलिस सूचित प्रमाण पत्र की जरूरत थी, उन्होंने थाना पुलिस से इसका अनुरोध किया। जब काफ़ी समय बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज़ करा दी। रूपेश की शिकायत से थाना पुलिस नाराज़ हो गई। इसके बाद जो पुलिस ने 6 फरवरी 2025 को प्रमाण पत्र जारी किया।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार बैतूल (मध्य प्रदेश )।
चरित्र प्रमाण पत्र न देने की शिकायत करने पर बैतूल ज़िले के आठनेर थाना पुलिस ने युवक को चरित्र प्रमाण पत्र तो बनाकर दिया। लेकिन उस पर लाल रंग की स्याही सही है नोट भी लिख दिया गया है कि आवेदक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने का आदी है। पुलिस कर्मियों की यह कारगुजारी सामने आने पर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने दोषी प्रधान आरक्षक बलराम सरेआम और आरक्षक विप्लव मरासे को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही फरियादी युवक को संशोधित चरित्र प्रमाण पत्र जारी कराया है।
आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढुर्णा निवासी रूपेश देशमुख का मामला है। उसे नौकरी के लिए पुलिस से चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत थी। उन्होंने थाना पुलिस से इसका अनुरोध किया।
जब काफ़ी समय बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा दी। रूपेश की शिकायत से नाराज़ हो गई। इसके बाद जब पुलिस ने 6 फरवरी 2025 को प्रमाण पत्र जारी किया। उसमें नीचे लाल रंग की स्याही से यह नोट लिख दिया।
“आवेदक प्रधानमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करने का आदी है”….रूपेश का यह चरित्र प्रमाण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
इसके बाद लोग पुलिस की हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब सरकार ने हेल्पलाइन सेवा आम नागरिकों की मदद के लिए शुरू की है। शिकायत करने पर किसी को इस तरह प्रताड़ित करना कहां तक उचित है। चरित्र प्रमाण पत्र पर टिप्पणी लिखने की शिकायत रूपेश ने पुलिस अधीक्षक से की।
यह भी पढ़ें – हर्षोल्लास से मनाया गया शारदा गोष्ठी, विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भी नन्हे मुन्हों ने दिखाया दमखम