भीनमाल में कांग्रेस पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी

कांग्रेस कभी भी मजबूत सरकार नहीं बना सकती, देश को 2014 के पहले के हालात नहीं चाहिए।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  जयपुर (राजस्थान)। लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग की शुरुआत हो गई है। पहले चरण की समाप्ति के बाद अब राजस्थान में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी। इस चरण में 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के समर्थन में भीनमाल में 72 जिनालय के पास रामसीन रोड पर चुनावी सभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : महराजगंज : 24 अप्रैल को लगेगा वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिये कैम्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जनसभा में कांग्रेस और अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा शीश कटे या आसमान टूटे जालौर नहीं छुटता है। जालौर की जनता से हमेशा प्यार मिला है। कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती है। देश को 2014 के पहले के हालात नहीं चाहिए।

 अस्थिरता का प्रतीक कांग्रेस कभी भी देश नहीं चला सकती है। कैबिनेट के फैसले को सरेआम फाड़ा जाता था।  देश का युवा कांग्रेस को नहीं चाहता है। जिसने 400 सीट जीती वह 300 सीट पर भी नहीं लड़ पा रहे हैं। जालौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी को पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनौती दे रहे हैं। जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर एसटी मतदाता लगभग 3,25,485,एससी मतदाता लगभग 405826 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 72729 है।

जालौर संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा हैं। पांच विधानसभा जालौर में और तीन सिरोही में है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के देव जी पटेल ने कांग्रेस पार्टी के रतन देवासी को 2,61,020 वोटो से अंतर से हराया था। देव जी पटेल को 7,72,383 वोट मिले थे। आजादी के बाद देश का कोई पीएम पहली बार भीनमाल पहुंचा। हालांकि यह दौरा चुनावी प्रचार को लेकर है।

इससे पहले किसी प्रधानमंत्री का भीनमाल दौरा नहीं हुआ है। 1979 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जालौर आयी थी। 1989 में उप प्रधानमंत्री देवीलाल चौधरी भी जनसंघ के प्रत्याशी ठाकराराम चौधरी के चुनाव प्रचार में आए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा जवान मुस्तैद है। करीब 2000 पुलिस अधिकारी व जवान जनसभा पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभा स्थल पर अधिकारी अलर्ट है।

यह भी पढ़ें : महराजगंज : 24 अप्रैल को लगेगा वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिये कैम्प