भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास साथी छोटा शकील की मौत

छोटा शकील कराची में रहता था और वही मृत पाया गया।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  नई दिल्ली। पिछले 2 साल में पाकिस्तान में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। पाकिस्तान में कई आतंकी जो भारत के दुश्मन भी हैं, उनका खत्म हो रहा है। समय-समय पर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। जब पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों और उनके साथियों को अज्ञात हमलावर मौत के घाट उतार देते हैं। इससे पाकिस्तान में रह रहे भारत के दुश्मनों में भी डर का माहौल है। जो आतंकी पहले खुले में भारत को धमकियां देते थे। यहां तक की रैलियां करने से भी नहीं डरते थे। वह अब अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ, गरीबों के खिलाफ पीएम मोदी ने लड़ाई लड़ी – नायब सिंह सैनी

 इसी बीच एक और बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है कि हाल ही में भारत के एक और दुश्मन का पाकिस्तान में खत्म हो गया है। हम बात कर रहे हैं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास साथी छोटा शकिल की। हाल ही में पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास साथी छोटा शकिल की मौत हो गई है। छोटा शकिल कराची में रहता था और वही मृत पाया गया है। छोटा शकिल की मौत के पीछे अज्ञात हमलावरों का ही हाथ बताया जा रहा है। छोटा शकील ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कई कामों को अंजाम दिया था। इसी वजह से वह भारत में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल था।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त हथियार रखने के लिए काफी समय तक जेल में रहे थे। संजय दत्त के पास से जो हथियार मिले थे। उनका इस्तेमाल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके में भी किया गया था, और संजय को वह हथियार छोटा शकील ने  ही दिए थे।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ, गरीबों के खिलाफ पीएम मोदी ने लड़ाई लड़ी – नायब सिंह सैनी