भगदड़ पर रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, घायलों को 2.5 लाख रुपये।
रेलवे बोर्ड में रविवार को बताया कि मामले की जांच दो सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति करेगी। समिति का गठन कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड की सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। यात्रियों को विशेष ट्रेन से भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना पर रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया है। रेलवे ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
नई दिल्ली स्टेशन पर भी भगदड़ में अभी तक 18 लोगों की मौत की खबर है। कई यात्री घायल है।
यह भी पढ़ें – मिनटों में जिंदा जल गया युवक, पटना जंक्शन पर 25000 हाई वोल्टेज तार के चपेट में युवक की मौत।
रेलवे बोर्ड ने रविवार को बताया है कि मामले की जांच दो उच्च स्तरीय समिति करेंगी। समिति का गठन कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड की सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
यात्रियों को विशेष ट्रेन से भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।
हादसे में इन लोगों की गई है जान…….
- आहा देवी 79 वर्ष, पत्नी रविंद्रनाथ निवासी बक्सर, बिहार।
- पिंकी देवी 41 वर्ष, पत्नी उपेंद्र शर्मा निवासी निवासी संगम विहार, दिल्ली।
- शीला देवी 50 वर्ष, पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली।
- व्योम 25 वर्ष, पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली।
- पूनम देवी 40 वर्ष, पत्नी मेघनाथ सारण, बिहार।
- ललिता देवी 35 वर्ष, पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार।
- सुरुचि 11 वर्ष, पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार।
- कृष्णा देवी 40 वर्ष, पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार।
- विजय शाह 15 वर्ष, पुत्र रामस्वरूप शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार।
- नीरज 12 वर्ष, पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार।
- शांति देवी 40 वर्ष, पत्नी राजकुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार।
- पूजा कुमारी 8 वर्ष, पुत्रकी राजकुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार।
- संगीता मलिक 34 वर्ष, पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवाणी, हरियाणा।
- पूनम 34 वर्ष, पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एनक्लेव।
- ममता झा 40 वर्ष, पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली।
- रिया सिंह 7 वर्ष, पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली।
- बेबी कुमारी 24 वर्ष, पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली।
- मनोज 47 वर्ष, पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली।
यह भी पढ़ें – दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के मेगा फेस्टिवल कार्यक्रम में बैंक कर्मियों को ट्रॉफी और मोमेंटो से किया गया सम्मानित