बाज़ार में सब्ज़ी बेच रहे थे व्यापारी, तभी गिर गई जर्जर इमारत की छत, दो लोगों की मौत।

घटना उस समय हुई, जब व्यापारी हमेशा की तरह जर्जर इमारत के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे। तभी दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक इमारत की छत गिर गई। इमारत के नीचे व्यापार कर रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार बेंगलुरु (कर्नाटक )।

कर्नाटक की हासन ज़िले के बेलूर कस्बे में रविवार को सड़क किनारे एक बनी जर्जर इमारत की छत का कुछ हिस्सा बाज़ार में सब्जी व्यापारियों पर गिर गया। 

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया है कि मालवा में 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें – कर्नाटक में लॉरी से टकराई इनोवा, पांच लोगों की मौत, पूजा कर लौट रहे थे सभी।

मृतक सब्जियों व्यापारियों में अमरनाथ और नासिर 38 वर्ष शामिल थे, जबकि नीलम्मा, ज्योति,आशा, दीपा और शिल्पा गंभीर रूप से घायल हैं।

सड़क किनारे सब्ज़ी बेच रहे थे व्यापारी………….

घटना उस समय हुई, जब व्यापारी हमेशा की तरह जर्जर इमारत के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे। तभी दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक इमारत की छत गिर गई। इमारत के नीचे व्यापार कर रहे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी……..

बेलूर तहसीलदार ममता ने घटना स्थल का दौरा किया। वहीं, दमकल विभाग, पुलिसकर्मी और लोगों की मदद से मलबे में फंसे बाकी लोगों को निकालने का काम जारी है। घायल को हासन और बेलूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज़ किया जा रहा है।

हासन के एसपी मोहम्मद सुजीत और अरासिकेरे के डीएसपी लोकेश ने घटनास्थल का मुआयना किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना बेलूर नगर प्राण पुलिस क्षेत्राधिकार में हुई है।

यह भी पढ़ें – स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा का जलवा: बहराइच महोत्सव 2025 बना कला का संगम… देखें Video