अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती में किया बदलाव।

संध्या आरती में 15 मिनट के लिए भगवान का पट किया जाएगा बंद। रात्रि 10:00 बजे होंगी शयन आरती। और 7:00 सुबह खुलता था सरदारों के लिए भगवान का पट। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ )TV 9 भारत समाचार अयोध्या (उत्तर प्रदेश )।

सुबह 6:00 बजे , रात 10:00 बजे तब चलेगा रामलला का दर्शन। सुबह 4:00 बजे होंगी मंगला आरती।

मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जाएंगा। सुबह 6:00 बजे होंगी श्रृंगार आरती।

श्रृंगार आरती के साथ ही रामलला का मंदिर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे राजभोग लगेगा।

राजभोग के पश्चात पुनः श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला के अनवरत दर्शन। शाम 7:00 बजे होंगी संध्या आरती।

संध्या आरती में 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएंगा। रात्रि 10:00 बजे होंगी शयन आरती।

शयन आरती के बाद भगवान का पट को बंद कर दिया जाएंगा। पूर्व में 9:30 बजे होती थी शयन आरती और 7:00 बजे सुबह खुलता था श्रद्धालुओं के लिए भगवान का पट।

बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिलें सुगम दर्शन इसलिए बढ़ाया गया दर्शन अवधि।

लगभग आधे घंटे शाम को और 1 घंटे सुबह डेढ़ घंटे के दर्शन और आरती में किया गया बदलाव। भगवान के राजभोग के समय भी श्रद्धालुओं को मिलता रहेगा दर्शन।

यह भी पढ़ें – पूर्वोत्तर की बात कर रहे हैं, मणिपुर कब जाएंगे? प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस का सवाल।