अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 पवन सिंह का फिल्म ‘सूर्यवंशम’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में आयोजित अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें भोजपुरी जगत के प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड समारोह भोजपुरी सिनेमा के विकास और प्रचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं इस अवार्ड समारोह के आयोजनों को विजेताओं को बधाई देता हूं। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें भोजपुरी जगत के प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया गया है। जिसमें भोजपुरी जगत के प्रतिभाशाली कलाकार और अवार्ड समारोह भोजपुरी सिनेमा के विकास और प्रचार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में संपन्न प्रष्ठित अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन हुआ है। जिसमें पावर स्टार पवन सिंह का जलवा बरकरार रहा। इस अवॉर्ड शो में निशांत उज्जवल निर्मित पवन सिंह की फिल्म “सूर्यवंशम” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला, जबकि पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है। इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक रजनीश मिश्रा चुने गए। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड आम्रपाली दुबे को फिल्म “कभी खुशी कभी ग़म” के लिए मिला। सबसे सर्वश्रेष्ठ पीआरओ का अवार्ड रंजन सिन्हा को मिला है। सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को फिल्म “फसल” के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अभिनेता का अवार्ड मिला है। अंजना सिंह को फिल्म “बड़की दीदी ” के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है। इस समारोह ने भोजपुरी सिनेमा के योगदान को सराहा और उसके प्रतिभाशाली कलाकारों को विशेष पहचान दी है।
यह भी पढ़ें – एस एस बी 59वीं वाहिनी ने जिले के विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ किया समन्वय बैठक
पूर्व भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 के खास मौके पर इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने कहा है कि यह अवार्ड समारोह भोजपुरी जगत के प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। हमें गर्व है कि हम इस अवार्ड समारोह का आयोजन अयोध्या में कर रहे हैं। जो हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा है कि हमें उम्मीद है कि यह अवार्ड समारोह भोजपुरी जगत के कलाकारों को प्रेरित करेगा और उन्हें अपने काम में और भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।
अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 में अभिनेता कुणाल सिंह को नजीर हुसैन सम्मान से नवाजा गया है। और कल्पना पटवारी को सर्वश्रेष्ठ महिला सिंगर का अवार्ड दिया गया है। जबकि पुरुष कैटेगरी में यह अवार्ड पावर स्टार पवन सिंह के नाम रहा है। उन्हें गाना “अखियां में नशा बा” के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का अवार्ड दिया गया है। रंगारंग अवार्ड की इस महफिल में फिल्म “सूर्यवंशम” के लिए देवेंद्र तिवारी को सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन चुना गया। आस्था सिंह को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री फिल्म “सूर्यवंशम” के लिए और अनूप अरोरा को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता फिल्म “सूर्यवंशम”के लिए वही यामिनी सिंह को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री फिल्म “हम साथ-साथ है” के लिए सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा, आर्यन बाबू को बाल कलाकार फिल्म “राजा डोली लेके आजा” के लिए, अभिमन्यु कुमार को सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्म “वेलकम” के लिए, अंजना सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अभिनेत्री फिल्म “बड़की दीदी” के लिए, अरविंद अकेला कल्लू को सर्वश्रेष्ठ पोस्ट पाॅपुलर एक्टर के लिए, रजनीश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार “अखियां में नशा बा”के लिए और प्रफुल्ल तिवारी को सर्वश्रेष्ठ गीतकार “अंखियां में नशा बा” के लिए सम्मानित किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक नज़ीर शेख सूर्यवंशम, एक्शन मास्टर दिलीप यादव सूर्यवंशम, सर्वश्रेष्ठ आइटम डांसर चांदनी सिंह सूर्यवंशम के “गाने बाबूआने से हिला” के लिए, फिल्म “हम साथ-साथ है” के लिए निर्माता प्रदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ सोशल फिल्म का अवार्ड दिया गया। जबकि मनोज सिंह टाइगर को फिल्म “बड़की बहू छोटकी बहु” के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी एक्टर का अवार्ड दिया गया है।
इस दौरान न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, संगठन महासचिव अरुण द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, संयुक्त सचिव ब्रजेश ओझा, संगठन सचिव जनार्दन पांडे बबलू पंडित, उज्जवल चौहान, गौतम सिंह, निकिता चौहान, तनु पांडेय, प्रभारी सूर्यांश चोपड़ा, मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश पाठक, आज़ाद सदक, शिप्रा श्रीवास्तव, शशांक उपाध्याय, सूर्यांश चोपड़ा, अवनीश सिंह, अभिनव दुबे, अंकित श्रीवास्तव, ताहा, अनिकेत जायसवाल, सत्यम, गरिमा आदि मौजूद रहें।
इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के विकास और उसकी बढ़ती लोकप्रियता पर जोर दिया गया है। अयोध्या भोजपुरी सिनेमा अवार्ड 2024 में एक बार फिर यह साबित किया है कि भोजपुरी सिनेमा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह उद्योग अपने दर्शकों के दिलों में एक विशेष और महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
यह भी पढ़ें – जसप्रीत बुमराह ने डबल सेंचुरी जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था ऐसा।