एमपी में बोला हमला कहा कांग्रेस पर विश्वास नहीं किया जा सकता बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक जैसी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव :

 मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव के इस बयान से इंडिया गठबंधन की चूलेँ हिल गई हैँ। विपक्षी एकता में भूचाल आ गया है।

Tv9bharatsamachar : मध्य प्रदेश: कांग्रेस के खिलाफ अखिलेश यादव का यह बयान मध्य प्रदेश में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कांग्रेस ने यहां गठबंधन न करके अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सोच एक जैसी है। दोनों के कार्यों में कोई अंतर नहीं है। दोनों के सिद्धांत भी एक जैसे हैं।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में इतने सारे कांग्रेसी आ गए हैं, कि वह कांग्रेस की तरह लगने लगी है। वहीं कांग्रेस में भाजपाइयों की भरमार हो गई है। जिससे भाजपा कांग्रेस में कोई अंतर नहीं बचा है उन्होंने कांग्रेस को धोखेबाज करार देते हुए मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनायी

यह भी पढ़ें  : पराली संकट से पैदा वायु प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा ऐसे ही रहा तो गैस का चैंबर बन जाएगी दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ:

 बृहस्पतिवार को सीपीआई के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि इंडिया गठबंधन की चिंता कांग्रेस को बिल्कुल भी नहीं है। अब मध्य प्रदेश मे कांग्रेस के खिलाफ अखिलेश यादव के इस बयान से विपक्षी एकता का तितर- बितर होना तय माना जा रहा है। फिलहाल इंडिया गठबंधन बनने से पहले ही बिखर रहा है।

श्री यादव ने कहा समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में चुनाव इसलिए लड़ पा रही है क्योंकि कांग्रेस का धोखा समय से पहले पता चल गया है। अगर कांग्रेसियों का यही धोखा बाद में पता चलता तो यहां हम चुनाव ही नहीं लड़ पाते।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कि अगर समाजवादियों ने पहले समर्थन न दिया होता तो पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी एमपी में राज्यपाल कमलनाथ को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित ही नहीं करते। और कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। समाजबादी विधायक के समर्थन पर ही बिवस होकर राज्यपाल ने कमलनाथ को सरकार बनाने का न्योता दिया था।

अखिलेश यादव ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा कि जिनके नाम का पहला अक्षर ही कमल है, उनसे वफादारी की आशा कैसे की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : पराली संकट से पैदा वायु प्रदूषण पर जताई चिंता कहा ऐसे ही रहा तो गैस का चैंबर बन जाएगी दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ :