अपने ही बहा रहे अपनों का खून, रिश्तों की है यह कैसी डोर

शाहपुर क्षेत्र में हुई हत्या से शाहपुर थाना अध्यक्ष अजय प्रसाद गौड़ व उप निरीक्षक नंदकिशोर व हेड कांस्टेबल रोहताश व उनकी टीम ने उठाया पर्दा।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।  कलयुग के दौर में खून के रिश्ते भी बहुत कलंकित हो रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू है। शाहपुर क्षेत्र के गांव लच्छेड़ा निवासी भागचंद उर्फ पिंटू के दर्दनाक हत्या इस बात की गवाह है। कि भाई ही भाई के खून का प्यासा था।

यह भी पढ़ें : युवकों ने चलती कार में किया स्टंट, 36 हजार का पुलिस ने थमाया चालान

अब इससे गहरा रिश्ता और भला क्या हो सकता है। कि भाई ने भाई के विश्वास को छला ही नहीं बल्कि अपने एक साथी के साथ मिलकर उसका खून ही कर दिया। शाहपुर थाना अध्यक्ष अजय प्रसाद गौड़ व उपनिरीक्षक नंदकिशोर व हेड कांस्टेबल रोहताश व उनकी टीम ने पूरी घटना को खोलकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

शाहपुर पुलिस ने बहुत ही तत्परता और तसल्ली के साथ छानबीन शुरू की और तथ्यों को जोड़ना शुरु किया तो सारा सच सामने आ गया। जिसमे मृतक के भाई व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर व अन्य सामान बरामद किया।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में आज थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दो हत्याभियुक्तगण को ग्राम सिमली के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त गण के कब्जे से निशान देही पर घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर, ड्रम, रस्सा आदि सामान बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण यह है की गत  दिनांक 21 दिसंबर 2023 को थाना क्षेत्र शाहपुर के ग्राम सिमली के जंगल में प्लास्टिक के बारे में मृतक भागचंद उर्फ पिंटू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लच्छेड़ा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर का शव बरामद हुआ था।

जिसके संबंध में मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। फिर उच्च अधिकारीगणों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी।

गठित टीम में शाहपुर थाना अध्यक्ष अजय प्रसाद गौड़ व उप निरीक्षक नंदकिशोर व हेड कांस्टेबल रोहतास व उनकी टीम को हत्या की घटना खोलने के लिए लगाया गया था। जिस पर शाहपुर पुलिस टीम के द्वारा आज उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए दो हत्या अभियुक्त गुण को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम सनसपाल पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम कुकड़ा, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर व लालवीर पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम लोकसेव ,थाना मंसुरपुर, मुजफ्फरनगर है। गिरफ्तार अभियुक्त सनसपाल  द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि मृतक पिंटू ने मुझसे कई बार पैसे उधार लिए थे।

उसने अन्य लोगों को भी उधर रुपये दिलवाए थे, जो वापस नहीं किये थे। जब मैंने उसके भाई लालवीर से बात की तो उसने बताया कि पिंटू से मैं भी परेशान हूं। हम दोनों ने पिंटू की हत्या की योजना बनाई तथा लालवीर ने मुझे इस काम के लिए ₹3 लाख रुपए देने के लिए कहा था।

दिनांक 19 दिसंबर 2023 की रात्रि को पिंटू मेरे पास आया था। रात में व दिनांक 20 दिसंबर 2023 की सुबह पिंटू ने मेरे साथ बहुत गाली गलौज किया तो मैंने पिंटू को धक्का दे दिया ,जिससे उसका सिर दीवार में जा लगा तथा वह बेहोश हो गया। तब मैंने बिजली के तार से करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी।

उसके बाद योजना अनुसार मैंने पिंटू की लाश को एक बोरी में बंद करके ट्रैक्टर पर लाद कर ग्राम सिमली में रोहतास के खेत में फेंक दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : युवकों ने चलती कार में किया स्टंट, 36 हजार का पुलिस ने थमाया चालान