अमरोहा में मां ने दो बेटियों की गला दबाकर की हत्या, खुद का भी गला रेता, सुबह पति से हुआ था विवाद।
सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जानकारी के मुताबिक, सोनिया की बहादुरपुर निवासी पोपीन से क़रीब एक दशक पूर्व शादी हुई थी। पोपीन गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार गांव बहादुरपुर में रहता है। परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पोपीन हर शनिवार और रविवार छुट्टी पर अपने घर आता था। सोमवार की सुबह ही पॉपीन वापस ड्यूटी के लिए गुरुग्राम में रवाना हुआ था।
मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ ) TV 9 भारत समाचार अमरोहा (उत्तर प्रदेश )।
जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। थाना नौगांव सादात क्षेत्र में मां ने अपने दो बच्चों के गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने अपना गला भी धारदार हथियार से काट लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हत्या करने की वज़ह पता करने में जुटी हुई है।
चारपाई पर पड़े मिले दोनों बच्चों के शव…
जानकारी के मुताबिक, थाना नौगांव सादात क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में सोमवार को सोनिया ने अपनी बेटियों अनुष्का 8 वर्ष, किट्टू 5 वर्ष, की पहले गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी गर्दन धारदार हथियार से रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हत्या करने की वज़ह पता करने में जुटी हुई है।
चारपाई पर पड़े दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या करने की वज़ह स्पष्ट नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें – मुर्गा काटने वाले चाकू से हत्या, बेटे को भी किया घायल, कूड़ा फेंकने को लेकर मीट विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम।
जानकारी के मुताबिक, सोनिया की बहादुरपुर निवासी पोपीन से क़रीब एक दशक पूर्व शादी हुई थी। पोपीन गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है। परिवार गांव बहादुरपुर में रहता है। परिजनों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पोपीन हर शनिवार और रविवार छुट्टी पर अपने घर आया करता था। सोमवार की सुबह ही पॉपीन वापस ड्यूटी के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद दोपहर क़रीब 12:00 बजे सोनिया ने खौफ़नाक वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि अभी तक घटना का पता नहीं चल पाया है। बच्चों के पिता को कॉल करके घटना की सूचना दे दी गई है। वह गुरुग्राम से रवाना हो चुका है। पति के आने के बाद कारण का खुलासा हो सकेंगा। जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। हत्यारोपी महिला का इलाज़ अस्पताल में चल रहा है। अब तक सोनिया का बयान दर्ज नहीं हो सका है। पति से तहरीर मिलने के बाद ही विधिक कार्यवाही की जाएंगी।
यह भी पढ़ें – मुर्गा काटने वाले चाकू से हत्या, बेटे को भी किया घायल, कूड़ा फेंकने को लेकर मीट विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम।