ठंड खत्म होने के बाद नगर निगम ने शुरू किया कंबल वितरण, बांटे जा रहे कंबलों की गुणवत्ता भी खराब
समय पर नहीं बंटे कंबल, अब उठ रहे सवाल
रिपोर्ट: भागलपुर से अजय कुमार
भागलपुर : बिहार। भागलपुर नगर निगम ने अब जाकर कंबल वितरण का कार्य शुरू किया है, जबकि सर्दी लगभग खत्म हो चुकी है। निगम ने फिलहाल 17 वार्डों में 100-100 कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं, जबकि बाकी 34 वार्डों के लिए अगले दो दिनों में कंबल भेजे जाएंगे। लेकिन जो कंबल भेजे गए हैं उनकी गुणवत्ता भी काफी खराब बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : भागलपुर में तनिष इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन… देखें video
कंबल खरीद में देरी से सवालों के घेरे में निगम
नगर निगम ने नवंबर महीने में कंबल खरीद की थी, लेकिन गुणवत्ता खराब होने के कारण वार्ड पार्षदों ने इन्हें लेने से मना कर दिया था। इसके बाद दूसरी खेप में सप्लायर ने 5100 कंबल उपलब्ध कराए, जो अब बंट रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब ठंड बीत चुकी है, तो अब इन कंबलों का वितरण कितना उपयोगी होगा?
स्थानीय लोग नाराज, बोले- जरूरत के समय नहीं मिला
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, तब जरूरतमंदों को कंबल नहीं मिले। अब जब मौसम बदल रहा है, तब निगम यह औपचारिकता निभा रहा है। इस देरी से नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
कंबल की गुणवत्ता भी है काफी खराब…देखें Video
वितरण के लिए वार्डों में भेजे गए कंबलों की गुणवत्ता भी काफी खराब बताई जा रही है। कंबलों की खराब गुणवत्ता को लेकर पार्षदों ने भी सवाल उठाया लेकिन, जिम्मेदारों ने पूरे मामले को नजरअंदाज कर दिया।
यह भी पढ़ें : भागलपुर में तनिष इंटरप्राइजेज का भव्य उद्घाटन… देखें video