अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने बताया, क्यों बन रही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी।

ममता ने कहा है कि सन् 2000 के बाद से ही मैंने तपस्या शुरू कर दी थी। मैं आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी को अपना पट्टागुरु चुना। कल मुझे महामंडलेश्वर बनाने के बारे में पूछा गया था। आज शुक्रवार यानी महाकाली का दिन है। आज सुबह ही मां काली ने आदेश दिया है कि मुझे लक्ष्मी नारायण जी आचार्य चुनना है। वह साक्षात अर्धनारीश्वर के स्वरूप हैं। एक अर्धनारीश्वर के हाथों पट्टाभिषेक से बड़ी क्या उपाधि हो सकती है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार नई दिल्ली। 

मां काली ने आदेश दिया है कि अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने बताया, क्यों बन रही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी।

शुक्रवार को महाकुंभ में संगम स्नान और पिंडदान के बात किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर का डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा शुक्रवार की सुबह ही की थी।

इसके बाद ही ममता कुलकर्णी अब यमाई ममता नंदगिरी के नाम से जानी जाएंगी। ममता एक दिन पहले ही महाकुंभ पहुंची थी।

पट्टाभिषेक से पहले ममता संगम स्नान और पिंडदान किया। स्नान के बाद यह भी साफ किया है कि वह क्यों महामंडलेश्वर बन रही है। उन्होंने अपने महामंडलेश्वर बनने को मां काली का आदेश बताया।

ममता ने कहा है कि सन् 2000 के बाद से ही मैंने तपस्या शुरू कर दी थी। मैं आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी को अपना पट्टागुरु चुना। कल मुझे महामंडलेश्वर बनाने के बारे में पूछा गया था।

आज शुक्रवार यानी महाकाली का दिन है। आज सुबह ही मां काली ने आदेश दिया है कि मुझे लक्ष्मी नारायण जी को आचार्य चुनना है।

वह साक्षात अर्धनारीश्वर के स्वरूप हैं। एक अर्धनारीश्वर के हाथों पट्टाभिषेक से बड़ी उपाधि क्या हो सकती हैं।

ममता ने कहा है कि महामंडलेश्वर के लिए मेरे परीक्षा ली गई। 23 साल में मैंने क्या ध्यान और साधना किया। इस बारे में काफ़ी सवाल किए गए। जो-जो पूछा गया , मैंने सब कुछ बताया है। इसके बाद मुझे यह उपाधि मिल रही है।

यह भी पढ़ें – रैली में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा- उनकी तबीयत ख़राब है।