अब आपको टोल प्लाजा पर रुकने की नहीं पड़ेगी जरूरत

सरकार की तरफ से जल्द ही सैटेलाइट टोल सिस्टम को लांच किया जाएगा।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ) TV9 भारत समाचार  नई दिल्ली।  कई बार टोल प्लाजा पर रुक कर टैक्स कटवाना बहुत परेशान करता है। अब जल्द ही इस परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है। आने वाले कुछ ही दिनों में टोल प्लाजा पर आपकी कार को रुकना नही होगा। सरकार की तरफ से जल्द ही सैटेलाइट टोल सिस्टम को लांच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास तथा अर्थ दंड की कराई गई सजा

इसके बाद आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट से ही आपका टोल टैक्स बैंक खाते से सीधा कट जाएगा। फिलहाल देश भर में फास्ट टैग स्टिकर के जरिए टोल वसूला जा रहा है। कार में फास्ट टैग लगा होना बहुत जरूरी है। बिना फास्ट टैग वाली गाड़ियों को टोल पर दो गुना पैसा देना होता है।

आज हम आपको बता रहे हैं, कि आप कैसे फास्ट टैग बनवा सकते हैं और यह कहां से मिलता है। अगर आप नयी कार ले रहे हैं। तो आपको पहले से ही कार पर फास्ट टैग लगा हुआ मिल जाएगा। जिसमें आपको रिचार्ज कराना होता है। वहीं अगर आपकी कार का फास्ट टैग खराब हो गया है, तो आपको नए फास्ट टैग की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में आप कई तरीकों से इसे बनवा सकते हैं। आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की तरफ से बनाए गए बिक्री केदो से फास्ट टैग स्टीकर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको अपने आसपास का बिक्री केंद्र पता होना जरूरी है। इसके लिए आप माई फास्ट टैग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा आप टोल प्लाजा पर बने बिक्री केंद्र से भी फास्ट टैग बनवा सकते हैं। आप अपने बैंक से भी फास्ट टैग खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर फास्ट टैग रिक्वेस्ट करनी होगी। आप ऑनलाइन ही इसे खरीद सकते हैं।इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी फास्ट टैग को खरीद सकते हैं।

अगर आप पेमेंट के लिए यूपीआई एप्स चलते हैं तो भी आप यहां से फास्ट टैग खरीद सकते हैं। आप फास्ट टैग खरीदने के बाद माय फास्टैग ऐप से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। आप इस सरकारी ऐप के जरिए भी फास्ट टैग खरीद सकते हैं।फास्ट्रेग को खरीदने के लिए आपको 400 से ₹500 तक खर्च करने होते हैं।

इसमें ₹100 फास्टैग की फीस होती है। वहीं 200 रुपए रिफंडेबल होते हैं। इसके अलावा बाकी बच्चे रुपए आप फास्टैग में प़योग कर सकते हैं। आपको फास्ट टैग खरीदने के लिए कार की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें : नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास तथा अर्थ दंड की कराई गई सजा