आदिनाथ के निर्वाण पर्व पर बड़ा हादसा, मान स्तंभ परिसर में मचान ढहा, 50 से अधिक श्रद्धालु दबे।

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसले की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मान स्तंभ परिसर में बना लकड़ी से बड़ा मचान ढह गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 50 से अधिक श्रद्धालु उसके नीचे दब गए हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार बागपत (उत्तर प्रदेश )।

उत्तर प्रदेश के बागपत से हादसले की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां मान स्तंभ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मचान ढहने के कारण 50 से अधिक श्रद्धालु उसके नीचे दब गए हैं। इस हादसे के कारण मौके पर भगदड़ की भी खबर सामने आई है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस हादसे के कारण कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ  हो गए। एंबुलेंस में मिलने के कारण घायलों को ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरा तफरी मच गई है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण के पर्व के दौरान हुए हादसे के बाद लोगों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बागपत की पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय में इस पूरी घटना के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि बड़ौत में जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया है। इस घटना में लगभग 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज़ के लिए निर्देश दिए हैं, और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की हैं।

यह भी पढ़ें – चलती बाइक पर मांझे की चपेट में आने से जिम ट्रेनर लहूलुहान होकर गिरा, लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।