होली और रमज़ान पर सुरक्षा का भरोसा: डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ किया नगर भ्रमण… देखें Video
होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
रिपोर्ट : अतुल त्रिपाठी : बहराइच। होली पर्व और रमज़ान के मद्देनज़र शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बुधवार को पुलिस एवं पीएसी जवानों के साथ नगर का भ्रमण किया। अधिकारियों ने विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों से साफ-सफाई एवं सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर चर्चा की।
यह भी पढ़ें : सुल्तानपुर में 16 साल की लड़की अगवा, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
शहर के मुख्य स्थानों का किया दौरा

डीएम और एसपी ने अपने दल के साथ पीपल तिराहा, गुदड़ी चौराहा, ट्रांसफार्मर चौराहा, बशीरगंज चौराहा, रामलीला मैदान, चांदपुरा चौराहा, गुल्लाबीर मंदिर, दरगाह शरीफ, छावनी चौराहा और अस्पताल चौराहा सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ शमशेर बहादुर सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
नगर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आयोजकों से चर्चा, साफ-सफाई पर जोर
प्रशासन का संदेश: पुलिस आपके साथ
नगर भ्रमण के दौरान डीएम और एसपी ने जनता को यह संदेश दिया कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
यह भी पढ़ें : सुल्तानपुर में 16 साल की लड़की अगवा, परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार