रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ बहराइच महोत्सव… देखें Video
बॉलीवुड नाइट और हरियाणवी गायन ने बांधा समां, बड़ी संख्या में उमड़े दर्शक
रिपोर्ट : अतुल त्रिपाठी : बहराइच। बहराइच महोत्सव 2025 का समापन शानदार अंदाज में हुआ। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच लोकगीतों, हरियाणवी धुनों और बॉलीवुड नाइट्स ने समां बांध दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
यह भी पढ़ें : होली पर बदलेगा मौसम! रंगों के साथ बरस सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
कालबेलिया नृत्य और सूफी गायन से हुईं संगीतमय शुरुआत

महोत्सव की अंतिम संध्या की शुरुआत अलंकार म्यूजिकल ग्रुप के राजस्थानी कालबेलिया नृत्य और सूफी गायन से हुई। “झूलेलाल” और “दमादम मस्त कलंदर” की धुनों पर दर्शकों ने झूमकर तालियां बजाईं।
हरियाणवी गानों पर झूमे लोग
इसके बाद हरियाणा की मशहूर गायिका रेणुका पंवार ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। “बावन गज का दामन”, “कटीलो काजल”, “डीजे पे मटकूंगी” और “जुगनी पानी लेन” जैसे गानों पर दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए।
बॉलीवुड नाइट में ममता शर्मा का जलवा
सांझ होते ही बॉलीवुड नाइट का आगाज हुआ, जहां मशहूर गायिका ममता शर्मा ने स्टेज संभाला। “आज की रात मजा लीजिए”, “तू है लाजवाब” और “मुन्नी बदनाम हुई” जैसे गानों से उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
महोत्सव में मौजूद रहे कई गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं बहराइच जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही भी शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में आए कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का आभार व्यक्त किया।
जनपद के विकास पर जोर
मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार जनपद के विकास के लिए सतत प्रयासरत है। चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल कॉलेज को और विकसित किया गया है। सीएचसी और पीएचसी पर डॉक्टरों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया और दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। किसानों से खाली पड़े खेतों में उड़द और मूंग की खेती करने की अपील की गई।
लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा
मंत्री जी ने लकी ड्रॉ के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की, जिससे माहौल और भी रोमांचक हो गया।
अहिल्याबाई होल्कर की जीवनगाथा का मंचन
कार्यक्रम के दौरान पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भी हुई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
जिलाधिकारी ने महोत्सव को सफल बनाने वालों को दिया धन्यवाद… देखें Video 👇
महोत्सव के समापन पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनप्रतिनिधियों, मीडिया, अधिकारियों, कर्मचारियों और विशाल जनसमूह का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें : होली पर बदलेगा मौसम! रंगों के साथ बरस सकते हैं ओले, मौसम विभाग ने दी चेतावनी