प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं का सम्मान
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाओं के योगदान को सराहा गया
रिपोर्ट : विजय कुमार पटेल : प्रयागराज।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयागराज के मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) कार्यालय में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे कार्यालय के सभागार में हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न शाखाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : पार्श्वनाथ घी प्लांट पर छापा: 50 लाख से अधिक का मिलावटी घी बरामद

सम्मानित हुईं ये महिलाएं
स्वास्थ्य विभाग की जिन महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- डा० निशा सोनकर – अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
- डा० साइमा अहमद – वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
- श्रीमती लतिका शुक्ला – उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी
- श्रीमती रेनू श्रीवास्तव – वरिष्ठ सहायक
- सुश्री सैदा वारसी – कनिष्ठ सहायक
- श्रीमती मनू राय- आर. के. एस. के.
- सुश्री कस्तूरी डे – ग्रीवांस मैनेजर, आयुष्मान भारत
- श्रीमती मोना द्विवेदी – ऑपरेटर (सीएमएसडी स्टोर)
- श्रीमती सुमनलता त्रिपाठी – एनसीडी सेल
- श्रीमती शालिनी साहू – ऑपरेटर, पीसीपीएनडीटी
- श्रीमती अनीता शुक्ला – आरएमएनसीएच काउंसलर
महिलाओं के योगदान को किया गया सराहा
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि महिलाएं स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं और उनके बिना बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा “यह दिन उन महिलाओं के सम्मान का है, जो अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और आज का सम्मान समारोह उनके समर्पण की सराहना करने का एक प्रयास है।”
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम
कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह सुनिश्चित किया कि भविष्य में भी महिलाओं के योगदान को उचित पहचान दी जाएगी। कार्यक्रम का समापन सम्मानित महिलाओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया।
यह भी पढ़ें : पार्श्वनाथ घी प्लांट पर छापा: 50 लाख से अधिक का मिलावटी घी बरामद