अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन: शहीद नमन यात्रा में गूंजे गगनभेदी नारे

पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल ने किया श्रद्धांजलि आयोजन

रिपोर्ट : शक्ति सिंह : खुटेहना : बहराइच। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं दांडी यात्री इंद्र कुमार यादव के संयोजन में “शहीद नमन यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा पचपेड़वा सरसा से स्वामी सत्यदेवानंद जी के आश्रम, गोंडा-बहराइच मार्ग, खुटेहना तक निकाली गई। इस दौरान “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, आजाद जी का नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें : गन्ना बुवाई प्रदर्शन: किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के गुर सिखाए गए

महंगाई पर जताई चिंता, आम जनता की समस्याओं पर हुई चर्चा 

I salute Amar Shaheed Chandrashekhar Azad: Slogged slogans echoed in Shaheed Naman Yatraयात्रा के दौरान देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर भी चर्चा की गई। लोगों ने होली, रमजान और शादी-विवाह के सीजन में बेतहाशा बढ़ती कीमतों पर अपना दर्द साझा किया और जनहित में तत्काल राहत देने की मांग रखी।

वरिष्ठ नेता विनय सिंह ने इस मौके पर कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपनी अंतिम सांस तक अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। उनकी शहादत के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई थी। आज भी वह करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।

आजाद हमेशा आजाद रहेंगे : कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने कहा, “कमर पर पिस्टल, कांधे पर जनेऊ और मूंछों पर ताव देने वाले चंद्रशेखर आजाद हमेशा आजाद थे और हमेशा रहेंगे।” उन्होंने युवाओं से आजाद के आदर्शों पर चलने की अपील की।

कार्यक्रम संयोजक इंद्र कुमार यादव ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को देश के लिए शहीद हुए चंद्रशेखर आजाद साहस और बलिदान की मिसाल हैं। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए उनके नक्शे कदम पर चलना होगा।

कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपुल मिश्रा ने किया। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित तिवारी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर एहसान वारिस, रामदीन गौतम, राम नरेश यादव, सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव, गिरधारी लाल तिवारी, अशोक मिश्रा, श्यामलाल यादव, शिवनाथ चौहान, अरविंद तिवारी, रामशकल शुक्ल, दक्षिणादीन अवस्थी, राजेंद्र सिंह और नीरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : गन्ना बुवाई प्रदर्शन: किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के गुर सिखाए गए