सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला महान दानवीर कर्ण पुरस्कार… देखें Video
अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को राष्ट्रीय अंग समागम में किया गया सम्मानित
रिपोर्ट : अक्षय लाल यादव
मोतिहारी :बिहार। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अंग समागम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को “महान दानवीर कर्ण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह आयोजन अंग, जन, गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर के ऐतिहासिक भगवान पुस्तकालय सभागार में हुआ।
इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं स्वतंत्रता सेनानी विरेंद्र नारायण की जन्मशती पर आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर विजय नारायण और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. मनोज कुमार ने मधुरेंद्र को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मधुरेंद्र की कला को अंतरराष्ट्रीय पहचान
मधुरेंद्र कुमार की उपलब्धियों की सूची बेहद लंबी है। वे अब तक अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल अवॉर्ड, वैश्विक शांति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय राजगीर महोत्सव सम्मान, राष्ट्रपति कलाम यूथ अवॉर्ड, भारत-नेपाल मैत्री सम्मान, बिहार गौरव, तिलका मांझी सम्मान, चंपारण रत्न, यूथ आइकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य सम्मान, मगध रत्न, शहीद सम्मान, चंपारण गौरव अवार्ड सहित सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
बिहार के ब्रांड एंबेसडर और अंतरराष्ट्रीय विजेता… देखें Video👇
गौरतलब है कि मधुरेंद्र बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021-22 के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। इसके अलावा, वे अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल के विजेता भी रह चुके हैं। वर्ष 2023 में उनका नाम “बिहार की महान हस्तियां” बुक में दर्ज किया गया था।
मंच पर विद्वानों की उपस्थिति
इस समारोह में जनसत्ता के मुख्य संपादक प्रसून लतांत, शिक्षाविद रत्न मंडल, डॉ. शंभू दयाल खेतान, समाजसेवी सचितानंद साह, अंग मदद फाउंडेशन की सचिव वंदना झा सहित कई प्रसिद्ध साहित्यकार, समीक्षक और कवि उपस्थित रहे। सभी ने मधुरेंद्र को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनकी कला को और ऊंचाइयों तक ले जाने की शुभकामनाएं दीं।