लखीमपुर-खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा की पहल पर जिले को मिलेगा फोरलेन हाईवे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

आयुष पाण्डेय
लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर-खीरी जिले के सांसद उत्कर्ष वर्मा ने अपने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पीलीभीत-बस्ती मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की थी। यह मार्ग गोला, रजागंज, फरधान, लखीमपुर, रामापुर, नकहा, भदफर और धौरहरा से होकर गुजरता है, जिससे हजारों लोगों का आवागमन जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : 10 घंटे में सकुशल बरामद हुआ अपहृत व्यक्ति, पुलिस की तत्परता से बची जान
इस मुलाकात के दौरान सांसद ने इस मार्ग की खराब स्थिति और इसके चौड़ीकरण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर यातायात का दबाव बहुत अधिक है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों को लंबी दूरी तय करने में मुश्किल होती है।

नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

सांसद की इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए नितिन गडकरी ने पीलीभीत-बस्ती मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दे दी है। इस निर्णय से लखीमपुर-खीरी और आसपास के जिलों में सड़क परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई दिशा

फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। साथ ही, इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें : 10 घंटे में सकुशल बरामद हुआ अपहृत व्यक्ति, पुलिस की तत्परता से बची जान