किसान सम्मान समारोह के रुप में मनायी जाएगी पूर्व उप प्रधानमंत्री की जयंती

चौधरी देवीलाल की 110वींजयंती समारोह को लेकर तैयार हो रहा कार्यक्रम स्थल, आयोजको ने लिया जायजा

सृष्टि माथुर : सीकर। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 110वीं जयंती किसान सम्मान समारोह के रुप में मनायीं जाएगी। इसको लेकर तैयारिया युद्ध स्तर पर चल रही है जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह व जननायक जनता पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रतीक महरिया लगातार राजस्थान का दौरा कर सीकर में 25 सितंबर को आयोजित होने वाले किसान सम्मान समारोह के लिए जनसंपर्क करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें : नम आंखों से हजारों लोगों ने पूर्व सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष को दी अंतिम विदाई
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रतीक महरिया ने जिला स्टेडियम में होने वाली विशाल आम सभा की तैयारियो का जायजा लिया तथा अलग-अलग व्यवस्थाओ को देखा।प्रतीक महरिया ने विशाल आम सभा में आने वाले किसानों और आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए सभा स्थल पर माकूल व्यवस्था की जिम्मेदारियां भी पार्टी पदाधिकारियों को दी।

महरिया ने आमजन से आव्हान किया कि जन-जन के नायक रहे स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती समारोह में शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करें। महरिया ने कहा कि चौधरी देवीलाल का सीकर से बहुत पुराना नाता रहा है वे सीकर से सांसद रहते हुए देश के उप प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि उप प्रधानमंत्री के जयंती अवसर पर क्षेत्र के किसानों का भव्यता से सम्मान किया जाएगा। क्योंकि उप प्रधानमंत्री रहे स्व. चौधरी देवीलाल किसानों से अत्यधिक स्नेह करते थे।

सभा स्थल का जायजा लेते समय जसवीर चौधरी, लोकेश चौधरी, रवि, अमित व दर्पण मित्तल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। वही जयंती कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को शामिल होने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : नम आंखों से हजारों लोगों ने पूर्व सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष को दी अंतिम विदाई