उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने हक और अधिकार के लिए भरी हुंकार

गेंद घर के मैदान में प्रदर्शन करते हुए बीएसए को सौपा मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन

बहराइच। उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक की अगुवाई में प्राथमिक शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर 18 सूत्रीय मांगें रखीं। अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित बीएसए को सौंपा। धरने की शुरुआत महसी ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नैमिष गिरि ने मां शारदा वंदना से की।

यह भी पढ़ें : पूर्व प्रधान की पीटकर हत्या, शव खेत में फेंका
गेंद घर के मैदान में सोमवार सुबह जिले भर के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एकत्रित हुए। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि उनकी मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को कैशलेस सुविधा देने, स्कूलों में चौकीदारों की नियुक्ति करने, प्राथमिक विद्यालयों में पांच अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांगे शामिल है। जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद की बहाली की भी मांग की। प्रदर्शन में मौजूद शिक्षकों ने ताली के साथ हाथ उठाकर समर्थन किया।

जिला अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत अधिकांश विद्यालय आवासीय क्षेत्रों से दूर स्थित हैं, जिससे शिक्षकों को आने-जाने में काफी असुविधा होती है। इसके बावजूद शिक्षकों को प्रखंड संसाधन केंद्र या प्रखंड मुख्यालय पर बैठकों में भाग लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे खासकर महिला शिक्षकों को परेशानी हो रही है। इस प्रथा को तुरंत बंद किया जाना चाहिए। ऑनलाइन रिपोर्टिंग के सभी रूपों को शिक्षकों से पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए।

जिला मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है, इसलिए स्कूलों में सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जानी चाहिए, साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग व अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए एक क्लर्क की नियुक्ति की जाये, गर्मी के मौसम में स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होना चाहिए।

धरने को संघ के संरक्षक केके पांडेय ने संबोधित किया। कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पेंशन ही सहारा है, इससे इंकार करना किसी भी तरह से अन्याय है।

संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ने अपने अधिकार के लिए हुंकार भरी है, सफलता निश्चित है। जरवल अध्यक्ष मो.आसिफ ने कहा कि शिक्षकों की सभी मांगें जायज हैं, सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

धरना प्रदर्शन में जिला कोषाधिकारी महसी देवेन्द्र सिंह, विश्वनाथ पाठक, तनवीर आलम, नफीस अहमद, उमाकांत तिवारी, सुखदा राज सिंह, मो जुबैर, भरत शुक्ला, ब्रिजेश कुमार गुप्ता समेत कई शिक्षक मौजूद रहे जिन्होंने अपने जायज समर्थन में आवाज बुलंद की।

इस मौके पर भुवनेश्वर पाठक, जय सुख लाल मिश्र, सतीश कुमार पांडे, डॉ. सगीर अहमद सिद्दीकी, डॉ.नंद कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र पाल आजाद, राजेश कुमार पांडे, चंचल पांडे, मणिकांत मिश्रा, अवधेश वर्मा, ओंकार यादव, संध्या सिंह, रश्मी खान, सुनीता मिश्रा, ब्रजेंद्र, नैमिष गिरि, ज्ञान प्रकाश पांडे, सुखदराज, तनवीर आलम, मनीष, घनश्याम अवस्थी, देवेन्द्र पाठक, शुभ्रांशुशुक्ला, रेनू देवी, सुरेंद्र सिंह, उत्कर्ष तिवारी, अरुण यादव, असफिया, नरेंद्र चौहान, श्रीराम पांडे, सुरेंद्र पाल सिंह समेत हजारों शिक्षक नेता व शिक्षक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : पूर्व प्रधान की पीटकर हत्या, शव खेत में फेंका