जनता से किया गया वायदा अधूरा, विकास कार्य ठप : शिवपाल यादव

प्रदेश में परेशानियों की बाढ़ गरीबों की नही सुन रही सरकार

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते गाजीपुर जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का कूरेभार के समीप सपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जमकर स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव लखनऊ से पूर्वांचल दौरे पर हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा जनता से किया गया वायदा अधूरा है, विकास कार्य यूपी में पूरी तरह ठप हैं। प्रदेश में परेशानियों की बाढ़ है, सरकार गरीबों की नही सुन रही।

यह भी पढ़ें : नशेड़ी पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
कूरेभार के पास पहुंचते ही सपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ समाजवादी नेता मकसूद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज यादव, प्रमुख महासचिव तौफीक खान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, नफीसा खातून, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमला यादव की अगुवाई में सपाइयों ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें गांव-गांव पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए कहा।

यहां पत्रकारों से मुखातिब शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में परेशानियों की बाढ़ सी आ गई है। सरकार गरीबों की सुन नही रही। जनता से किया गया वादा भी नहीं पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में सारे विकास का काम ठप पड़ा हुआ है। मैं पूर्वांचल दौरे पर निकला हूं लेकिन इस दौरान मुझे सरकार द्वारा किया गया एक भी काम नहीं दिखाई दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पर समाजवादियों ने स्वागत किया यह भी समाजवादी पार्टी की देन हैं। लेकिन सरकार ने इसको भी पूरे मन से नहीं बनवाया। सपा राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करने वालों में विजय यादव, मनोज यादव, अविरल, आरके यादव, सुभाष यादव, मनोज, आलोक यादव, छोटे नेता सुरेंद्र, राजू , पिंटू यादव प्रधान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमला यादव, दुर्गेश धुरिया, दिलीप यादव, सौरभ तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : नशेड़ी पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या