पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा और संरक्षा भी जरूरी है : पूर्व उपमुख्यमंत्री

बहराइच जनपद में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने महाराज सिंह इंटर कॉलेज नवीन भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ पौध रोपण कर किया

शक्ति सिंह, बहराइच। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 35 लाख पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके तहत आज बहराइच जनपद में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने महाराज सिंह इंटर कॉलेज नवीन भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारंभ पौध रोपण कर किया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना भी जरूरी है। बिना सुरक्षा और सुरक्षा के पौधरोपण करना बेकार है।

यह भी पढ़ें : यूपी के जिलों में रही पौधरोपड़ की धूम, सभी ने ग्रीन यूपी क्लीन यूपी का दिया संदेश
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के पौधरोपण के साथ ही भारतीय जनता पार्टी संगठन के जनपद के 33 मंडल में मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हो गया। जिला मुख्यालय पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पौधरोपण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथ ही पौधरोपण अभियान में जनपद के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री हेमा निगम, महामंत्री राघवेंद्रप्रताप सिंह, नन्हेलाल लोधी, उमाशंकर तिवारी, राहुल राय, रण विजय सिंह, जिला मंत्री डॉ डिंपल, सुनील श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, प्रमोद पांडेय, अमित शर्मा, हरिश्चंद्र गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य शिवेंद्र सिंह, जय जय अग्रवाल, लव द्विवेदी, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सतीश सिंह, अरविंद शुक्ला, बाबा रंजीत दास, ग्राम प्रधान खलीलपुर डॉ. कृष्ण कुमार, अमित वर्मा, मो. दानिश, कुंदन लोधी, रमेश दुबे, आनन्द मिश्र, अलक्षेन्द्र सिंह, हरीश चौरसिया सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : यूपी के जिलों में रही पौधरोपड़ की धूम, सभी ने ग्रीन यूपी क्लीन यूपी का दिया संदेश