गोविवि: कुलपति व प्राक्टर को विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा

बीच बचाव कर रही पुलिस से भी हुई प्रदर्शन कारी छात्रों की झड़प

Tv9भारत समाचार : गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को उस समय भड़क उठा जब सुबह से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से वार्ता से इनकार करते हुए कुलपति अपने कक्ष बाहर नहीं निकले। जब पुलिस की सुरक्षा में कक्ष से बाहर निकलने लगे तो कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। कार्यकर्ताओं ने कुलपति व कुलसचिव पर गमले चलाकर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें : कैप्टन अंशुमान सिंह को दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
मिली जानकारी के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुलपति व प्राक्टर की जमकर पिटाई की गई है। कई दिनों से धरने पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार दोपहर बाद फूट गया। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीटा है। घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ किया है। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया गया है।

ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह से एबीवीपी कार्यकर्ता गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर बाद तक कुलपति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तीन बजे तक कुलपति बाहर नहीं निकले। जिसके बाद कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में कुलपति को बाहर निकाल रही थी कि कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। कुलपति को पीटने के साथ ही बीच- बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गमले फेंककर कुलपति व कुलसचिव को मारा। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीट दिया है। कुलपति कक्ष में तोड़फोड़ कर दरवाजे को उखाड़ दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर परिसर में अफरातफरी का माहौल है।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी अलीगढ़ में भी हंगामा

गोरखपुर विश्वविद्यालय जैसी घटना अलीगढ़ में भी सामने आयी है। सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी अलीगढ़ में भी फ़ीस कम कराए जाने और सीटों से जुड़े मामलों को लेकर एबीवीपी छात्र संगठन का सुबह से प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के दौरान छात्र भड़क उठे छात्रों ने वीसी ऑफिस में हंगामा करते हुए यूनिवर्सिटी के वीसी को उनके ऑफिस में बंधक बना लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित छात्र शांत हुए।
यह भी पढ़ें : कैप्टन अंशुमान सिंह को दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि