समृद्धि कुवँर को चाँद-तारों को छूने की है तमन्ना

बाल्यावस्था होनहार छात्रा ने हासिल किए अनेक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार

Tv9भारत समाचार : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की बेटी समृद्धि कुवँर ने अपनी छोटी सी उम्र में वह कर दिखाया, जो बड़े-बड़े लोग अपनी पूरी जिंदगी में नहीं कर पाते हैं। जिस उम्र में बच्चे अच्छे से विषयों को समझ भी नहीं पाते हैं, उस उम्र में ही समृद्धि कुवँर ने नवाचार, विज्ञान, प्रोद्योगिकी, लेखन, पेन्टिंग, समाज सेवा आदि के क्षेत्रों में 150 से भी अधिक पुरस्कार अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें : बिहार के छपरा से लाये गए असलहों को रामनगरी अयोध्या में बेचने की थी तैयारी
हमारे यहां एक कहावत है कि ”होनहार बिरवान के होत चिकने पात” अर्थात होनहार बच्चों की छवि पालने में ही दिख जाती है। परिवार और समाज को उसका बचपन देख कर ही समझ आने लगता है कि यह बच्चा आगे चलकर कुछ अच्छा और बड़ा करेगा , जिससे मां-बाप के साथ ही पूरे समाज का नाम रोशन होगा । आगे हमेशा प्रगति की राह पर बढ़ता रहेगा। कुछ ऐसी ही कहानी है, उत्तर प्रदेश की बेटी समृद्धि कुवँर की।

वर्तमान में इसकी उम्र तो मात्र 11 वर्ष है पर आपने कारनामे से बाल नवाचारी वैज्ञानिक के रूप में बड़े-बड़े लोगों के छक्के छुड़ा देती है, चाहे वह विज्ञान, प्रोद्योगिकी, लेखन, पेन्टिंग, समाज सेवा आदि का क्षेत्र हो या नवाचार का। आपने सही पढ़ा ” नवाचार ”। अभी अपने इस जन्मदिन पर पूर्व वर्षों की तरह ही महामहिम राज्यपाल महोदय की अध्यक्षता वाले उ0प्र0 बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित अनाथों एवं असहाय बच्चियों एवं महिलाओं हेतु लखनऊ स्थित लीलावती निराश्रित बाल गृह रहे निराश्रित बच्चों के साथ मनाया।

इसके कुछ ही महीनों पश्चात देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 (करोना) के बचाव हेतु समाचार पत्रों के माध्यम से पेन्टिंग द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ ही साथ जिला विज्ञान क्लब लखनऊ के सहयोग से महामारी से निपटने हेतु जागरूकता कार्यक्रमो में मास्क एवं सैनेटाईजर का वितरण भी किया। इस क्रम में प्रदेश के पूर्व एवं वर्तमान राज्यपाल महोदय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। समृद्धि कुवँर की जिंदगी में एक सुनहरा मौका तब आया, जब साउथ एशिया मैनेजमेंट एशोशिएशन के प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय यंग चाइल्ड अवार्ड फाॅर साइंटिफिक इनोवेशन पुरस्कार मिला, इसके बाद तो समृद्धि कुवँर को मिलने वाले पुरस्कारों की एक लंबी फेहरिस्त है। आइए, कुछ नजर इन पुरस्कारों पर डालते हैं।

समृद्धि कुवँर को मिलने वाले सम्मान व पुरस्कार

2017 : जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले राज्य सरकार के उ0प्र0 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश शासन के जिला विज्ञान क्लब लखनऊ में बाल समन्वयक नामित किया।
2018 : साउथ एशिया मैनेजमेंट एशोशिएशन के प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय यंग चाइल्ड अवॉर्ड फॉर साइंटिफिक इनोवेशन पुरस्कार।
2017 : भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित विज्ञान प्रसार के विपनेट क्लब में संस्थापक सह-सचिव।
2018 : राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार से अभिप्रेरित एवं समर्थित वायुगतिकी कार्यशाला में प्रतिभाग।
2019 : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवाचार प्रतियोगिता में राज्य नवाचार पुरस्कार में द्वितीय स्थान पर चयनित।
2019 : विद्यार्थी विज्ञान मंथन द्वारा आयोजित भारत के सबसे बड़ी विज्ञान टैलेन्ट सर्च प्रतियोगिता में प्रतिभाग।
2018 : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगकी विभाग, भारत सरकार द्वारा बाल वैज्ञानिक पुरस्कार पर चयनित।
2019 : मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक।
2019 : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रतियोगिता में पेटेंटड माडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित।
2019 : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगकी विभाग, भारत सरकार द्वारा पुनः बाल वैज्ञानिक पुरस्कार पर चयनित।
2018 : साईंस ओलंपियाड फ़ाउन्डेशन के गणित विषय में प्रतिभाग।
2016 : राष्ट्रीय कैन्सर कन्ट्रोल कार्यक्रम में वाॅलन्टियर के रूप मे प्रतिभाग।
2018 : तत्कालीन राज्यपाल महामहिम राम नाइक द्वारा सम्मानित।
2019 : अखिल भारतीय दिव्यागंजन कल्याण परिषद द्वारा राष्ट्रीय विकलांगता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विकलांगता पुरस्कार से सम्मानित।
2020 : इन्डियन साइंस काग्रेस के 14 राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग।
2020 : मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान।
2020 : आरेन्ज ग्लोबल ओलंपियाड के गणित विषय में प्रथम स्थान।
2020 : आरेन्ज ग्लोबल ओलंपियाड के अग्रेंजी विषय में प्रतिभाग।
2020 : आरेन्ज ग्लोबल ओलंपियाड के अन्तरिक्ष विज्ञान में प्रतिभाग।
2021 : सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित।
2021 : जनहित संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदान करने वाला सम्मान वीमेंस एक्सीलेंस अवार्ड।
2020 : मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर द्वारा सम्मान पत्र।
2021 : जिला विज्ञान क्लब, बरेली द्वारा आयोजित ऑनलाइन नवाचार व्याख्यान में प्रथम स्थान।
2021 : हाट्स ओलंपियाड में प्रवीणता पुरस्कार।
2021 : राष्ट्र सृजन अभियान संस्था द्वारा करोना कर्मवीर सम्मान से सम्मानित।
2019 : जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित।
2020 मे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित।
2019 : इंडिया स्टार आइकन अवार्ड से सम्मानित।
2021 : मेघालय के महामहिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा सराहना पत्र।
2021 : महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सराहना पत्र।
2021 : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपणी द्वारा सराहना पत्र।
2021 : राजस्थान के मुख्यमंत्री का सराहना पत्र।
2022 : डॉ० आरएमएल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मानित।
2022 : डॉ० एसएमआरपी विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष द्वारा सम्मानित।
2022 : चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मानित।
2023 : डॉ० एसएमआरपी विश्वविद्यालय के सह संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण द्वारा सम्मानित।
2023 : बीआर अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के आचार्य द्वारा सम्मानित।
2023 : डॉ० एचएसजी केंद्रीय विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष द्वारा सम्मानित।
2023 : पंचमढ़ी स्थित नेशनल एडवेंचर कैम्प में सम्मानित।
इसके साथ ही साथ कई संस्थाओं द्वारा करोना वैरियर सम्मान, जिला विज्ञान क्लब, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ द्वारा विभिन्न नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मान, सांसद, विधायक, मंत्रीगण, अधिकारियो एवं अनेकों महानुभावों द्वारा सम्मानित की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : बिहार के छपरा से लाये गए असलहों को रामनगरी अयोध्या में बेचने की थी तैयारी