स्मार्ट सिटी के कामों में धांधली के खिलाफ कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन

स्मार्ट सिटी के कामों में व्यापक पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

मनोज मेहरा, सागर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने सागर शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कामों में व्यापक पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लाखा बंजारा झील पहुँचकर अर्धनग्न होकर अपना विरोध जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति जताया।

यह भी पढ़ें : साइकिल सवार को रौंदते हुए कार खड्ड में पलटी, चौकी इंचार्ज समेत दो की मौत
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा की लाखा बंजारा झील से सागर ही नही वरन दूर शहर में रहने वालों का एक विशेष लगाव हमेशा ही रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पचौरी ने कहा की जिस प्रकार स्मार्ट सिटी के नाम लाखा बंजारा झील में जो भ्रष्टाचार हो रहा है और इस झील से जुड़ी नगरवासियों की स्मृति से जो खिलवाड़ किया गया है वो बर्दाश्त नहीं कर सकते। स्मार्ट सिटी के तहत इस झील के सौंदर्यी करण में बड़े बड़े नेताओं और अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की हद कर दी है।शहरवासी कभी भी माफ नही करेंगे। अगर इस लाखा बंजारा झील के नाम से जिन लोगो ने भ्रष्टाचार किया चाहे वो नेता हो या अधिकारी अगर जल्द ही इनके ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तो आने वाले कुछ दिनों के भीतर कांग्रेस पूरे शहर में प्रदर्शन करने के लिए विवश होगी।

पूर्व विधायक सुनील जैन का भी कहना है कि हम सभी लोगों ने लाखा बंजारा झील पर हो रहे स्मार्ट सिटी के तहत कार्यों की आपत्ति कई दफा जिला प्रशासन से लेकर राज्य और केंद्र सरकार से की लेकिन लाखा बंजारा झील में हो रहे भ्रष्टाचार को अब तक नही रोका जा सका है। इसलिये कांग्रेसियों ने अर्धनग्न हो कर राज्य सरकार को चेताने का काम किया है।

कांग्रेसियों से ज्ञापन लेने से एसपी ने किया इंकार, उग्र किया प्रदर्शन

प्रदेश मे लगातार अनुसूचित जाति, आदिवासी वर्ग के प्रति सामने आ रहे अन्याय अत्याचार के मामले और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए घटनाओ पर अंकुश लगाकर आरोपियो पर सख्त कार्यवाही की मांग कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को पुलिस कप्तान को एक ज्ञापन सौप कर अनुसूचित जाति, आदिवासी वर्ग पर हो रहे अन्याय अत्याचार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व मे एसपी कार्यालय मे ज्ञापन देने बडी संख्या मे कांग्रेसी एकत्रित हुए। लेकिन पूर्व से सूचना के बाद भी एसपी कांग्रेसियो से ज्ञापन लेने और मिलने को तैयार नही हुए। इस पर सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। जमकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ही सत्याग्रह शुरू कर दिया ओर रघुपति राघव राजा राम का कीर्तन कर सरकार ओर प्रशासन को सद्बुद्धि की प्रार्थना भी की गई।

तकरीबन 15 मिनट तक इस दौरान ड्रामे वाली तस्वीर दिखाई दी जहाँ निरीक्षक स्तर से लेकर एडीशनल स्तर के अधिकारी ने प्रर्दशन कर रहे कांग्रेसियो से संवाद कर उन्हे मनाने का प्रयास किया। पर कांग्रेसी नही माने ओर एसपी साहब को बाहर बुलाने की जिद पर अड़ गये। एसपी के खिलाफ नारेबाजी को लेकर पुलिस और कांग्रेसियो के बीच नोकझोक भी हुई।

हालांकि मामला तूल पकड़ते देख एसपी स्वयं अपने चैम्बर से बाहर आए ओर उन्होंने ज्ञापन लिया तब जाकर मामला शांत हुआ। कांग्रेसियो ने पुलिस प्रशासन पर दबाव मे होने का आरोप लगाते हुए अन्याय अत्याचार के मामले पर रोक लगाने के साथ दोषियो पर सख्त कार्यवाही नही होने की सूरत मे सड़को पर उतर प्रर्दशन की चेतावनी भी दी।
यह भी पढ़ें : साइकिल सवार को रौंदते हुए कार खड्ड में पलटी, चौकी इंचार्ज समेत दो की मौत