पौधरोपण के साथ शुरू हुआ एलपीसी का वन महोत्सव सप्ताह

पौधरोपण के साथ ही पौध संरक्षण का भी संकल्प ले रहे कैडेट

अंबेडकरनगर। जनपद को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण के साथ एलपीसी का वन महोत्सव सप्ताह शुरू हुआ है। बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज की एन.सी.सी. 65वीं बटालियन के कैडेटों के द्वारा शुरू किए गए वन महोत्सव सप्ताह में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया जा रहा है। पौधरोपण के साथ ही पौध संरक्षण का भी संकल्प कैडेट ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : युवक को मंहगा पड़ गया अपने गांव के अस्पताल की गंदगी का वीडियो बनाना
जनपद मुख्यालय स्थित बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज की एन.सी.सी. 65वीं बटालियन की ओर से वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को पौधरोपण के साथ किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय, लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक कुमार तिवारी एवं मुख्य नियन्ता मनोज श्रीवास्तव के हाथों पौधरोपण के साथ शुरू हुए वन महोत्सव सप्ताह के पहले दिन कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने कहा कि लुप्त जंगलों का मतलब ग्रामीण समुदायों में आजीविका का गायब होना, कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि, जैव विविधता में कमी और भूमि का क्षरण है।

वन महोत्सव मनाने के पीछे का उद्देश्य स्थानीय लोगों को पौधरोपण अभियान में शामिल करना और पर्यावरण जागरूकता फैलाना है। क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित और संरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी व्यवस्थित रह पाएगा। वन महोत्सव पर्यावरणविद् और पूर्व केंद्रीय कृषि और खाद्य मंत्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी के दिमाग की उपज है। 1950 में उन्होंने वन संरक्षण और पौधरोपण हेतु जनता के बीच उत्साह पैदा करने के लिए वन महोत्सव की शुरुआत की थी। यह महोत्‍सव भारत के विभिन्न राज्यों में एक साथ मनाया जाता है।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. शशांक मिश्र, हरिकेश यादव, विनय कुमार, सुमित्रा पटेल, सूबेदार अजय बच्चन, हवलदार बादल छत्रिय, सीएचएम शाहरूख समेत महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : युवक को मंहगा पड़ गया अपने गांव के अस्पताल की गंदगी का वीडियो बनाना