पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल संग वृक्ष गंगा अभियान का शुभारम्भ

विद्यालय, मठ-मंदिर, देवालय, सरोवर व जलाशय के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर जन सहयोग से संरक्षित करने की सामूहिक शपथ

बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज (रामपुर) बाबागंज परिसर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आज पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर वृक्ष गंगा अभियान कार्यक्रम आरंभ किया और समूचे विकासखंड के विद्यालय, मठ-मंदिर, देवालय, सरोवर व जलाशय के किनारे पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उन्हें स्थानीय जन सहयोग से संरक्षित करने का सामूहिक शपथ लिया।

यह भी पढ़ें : गाली से नाराज दोस्त ने अपने ही दोस्त की कर दी हत्या फिर लाश को पत्थर से बांध नदी में फेंका
देव संस्कृति इंटर कॉलेज (रामपुर) परिसर में आयोजित चौपाल में उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए वन रेंज अधिकारी (चरदा) पंकज कुमार ने कहा कि , सीमावर्ती इलाकों में वृक्षारोपण महाअभियान विभागीय स्तर से तय हुआ है जिन्हें स्थानीय स्तर पर जन सहयोग से रोपित कर उन्हें संरक्षित किये जाने की आवश्यकता है ताकि पर्यवारण मानवानुकूल बना रह सके।
आवाहन करते हुए वन रेंज अधिकारी ने कहा कि , वृक्षा रोपण महाअभियान में सभी संगठन के लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता करें तभी वृक्षा रोपण लक्ष्य की पूर्णता हो सकेगी। उन्होंने कहा कि , हरे वृक्षों का कटान किसी भी दशा में नही होने दिया जाएगा इसके लिए विभाग कटिबद्व है।
विद्यालय प्रबंधक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , गायत्री परिवार , संघ परिवार , जय गुरुदेव परिवार , कबीरपंथ , किसान परिषद आदि धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से बीते दो दशक से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण व स्थानीय स्तर पर उनके संरक्षण करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है अब इसमें जन सहयोग की आवश्यकता है तभी पर्यावरण व जल संरक्षित हो सकेगा और मानव जीवन सुखमय हो सकेगा।
किसान परिषद जिला महामंत्री प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने बताया कि , विद्यालय व मंदिर परिसर में योजनाबद्ध तरीके से पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उन्हें संरक्षित करने की बहुआयामी योजना तय की गई है जिसमे समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा।
माँ राजेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट संयोजक राज त्रिपाठी ने कहा कि, वृक्षारोपण महाअभियान में संगठन की ओर से हर संभव सहयोग करने की योजना बनाई गई है। साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी धीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद बृज नरेश श्रीवास्तव ने कहा कि, सीमावर्ती इलाकों में अधिकाधिक संख्या में पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण कर उन्हें संरक्षित किये जाने की आवश्यकता है इसके लिए गाँव-गाँव मे सामुहिक जन जागरण अभियान चलाया जाना जन हित मे होगा।

आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाउपाध्यक्ष प्रवक्ता राजीव श्रीवास्तव, राम प्रकट वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामजी सोनी, समाजसेवी डीबी सिंह, सतीश मिश्र आदि ने भी चौपाल को संबोधित कर वृक्ष गंगा महाअभियान की सफलता के लिए हर सम्भव सहयोग की बात कही।
समापन अवसर पर विद्यालय परिसर में धर्माचार्य शास्त्री रवि शर्मा ने वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ वृक्ष गंगा अभियान की सफलता के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। विद्यालय परिसर में पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया गया।
यह भी पढ़ें : गाली से नाराज दोस्त ने अपने ही दोस्त की कर दी हत्या फिर लाश को पत्थर से बांध नदी में फेंका