आदिपुरुष मूवी की भाषा और पिक्चर हिंदू धर्म पर सीधा प्रहार : विधायक हर्ष यादव

विवादित आदि पुरुष मूवी का विरोध मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में शुरू कर दिया

मनोज मेहरा, सागर। विवादित आदि पुरुष मूवी का विरोध मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में शुरू कर दिया है। बुधवार को देवरी विधान सभा क्षेत्र में फिल्म आदिपुरुष के विरोध में विधायक हर्ष यादव की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विधायक हर्ष यादव ने कहा कि आदिपुरुष मूवी में प्रयोग की गई भाषा और पिक्चर हिंदू धर्म पर सीधा प्रहार है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हुए लाभार्थी
#Adipurush Movie, #Language and Picture, #Direct attack on Hinduism, #MLA Harsh Yadav, #Sagar, #Unique style, #Congress worker, #Sunderkand lesson, #Target on BJP government, मध्यप्रदेश विधानसभा क्षेत्र के देवरी से विधायक हर्षयादव सहित कांग्रेस पार्टी समर्थकों ने आदि पुरुष मूवी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गौरतलब हो कि आदिपुरुष फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विवादों मे आ गई हैं। देशभर में फिल्म के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है। और लगातार फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ सरकार को भी आड़े हाथों ले रही है। देवरी नगर में स्थित संकटमोचन मंदिर पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन बुधवार को फ़िल्म के विरोध में देखने को मिला।

यहां कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचकर सुदरकांड का पाठ किया। कांग्रेस विधायक हर्ष यादव का कहना है कि जिस प्रकार से फिल्म मे चित्र दिखाए गए हैं और उसमे जिस भाषा का उपयोग किया गया है। वह हिन्दू धर्म पर सीधा प्रहार है। भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है, और ऐसी भाषा चलचित्र बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने मांग की है कि फिल्म को मध्यप्रदेश मे प्रतिबंधित किया जाए। और फिल्म निर्माता, लेखक और सेसर बोर्ड पर तत्काल कार्यवाही की जाये।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हुए लाभार्थी