आस्था और श्रद्धा के साथ मना चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव का विजय महोत्सव

राजभर समाज के अलावा समाजसेवी राष्ट्र रक्षकों को किया गया सम्मानित

बहराइच। बहराइच। चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव का विजय महोत्सव कार्यक्रम आज पौराणिक चितौरा झील के पावन तट पर श्रद्धा उल्लास और आस्था के मनाया गया। तराई व पूर्वांचल समेत नेपाल से जुड़े सैंकड़ो आस्थावान श्रद्धालुओं ने चितौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव जी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा पूर्वांचल समेत सम्पूर्ण भारत मे राष्ट्र नायक सुहेलदेव के विजयी यश गाथा को जन-जन तक पहुचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : घर में संदिग्ध हालत में मिला बीजेपी नेता का गोली लगा शव

फोटो : बहराइच मे चित्तौरा झील पर चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज के 989वीं विजय महोत्सव कार्यक्रम मे आश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आयोजक
फोटो : बहराइच मे चित्तौरा झील पर चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज के 989वीं विजय महोत्सव कार्यक्रम मे आश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण करते आयोजक

पौराणिक चितौरा झील के पावन तट पर अखिल भारतीय क्षत्रीय राजपूत संगठन एवं महाराजा सुहेलदेव सेवा समिति के तत्वावधान ने आज विजय महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भार शिव ने कहा कि, चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर समाज के नेतृत्व करता तथा राष्ट्रनायक थे जिन्होंने 11वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में भारत पर आक्रमण करने वाले विदेशी आक्रांता सैयद सलार मसूद गाजी को व उसके 1 लाख से भी अधिक सेना को बहराइच की धरती पर मार डाला था मारे गए आक्रांताओं की अस्थियां अब भी बहराइच की धरती पर यत्र-तत्र बिखरे पड़े हैं।

आवाहन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, राष्ट्र के पुनरजागरण एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आवश्यक है कि, महाराज सुहेलदेव के विजयी इतिहास से जन-जन को अवगत करवाया जाए और श्रावस्ती हवाई अड्डे समेत अन्य राष्ट्रीय स्थलों का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर नामकरण किया जाए तभी गौरवशाली इतिहास का पुनरावलोकन हो सकेगा।

फोटो : बहराइच मे चित्तौरा झील पर चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज के 989वीं विजय महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते वक्ता
फोटो : बहराइच मे चित्तौरा झील पर चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी महाराज के 989वीं विजय महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते वक्ता

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद अध्यक्ष समाजसेवी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि , महाराज सुहेलदेव बहराइच के संस्थापक थे जनकी यश कीर्ति पटाका समूचे भारत मे लहराती थी अब आवश्यकता इस बात की है कि महाराज का यशोगान इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में अंकित किया जाए सके ताकि भारत का विजयी इतिहास से जन मानस अवगत हो सके और आम जन भी महाराजा सुहेलदेव में अपनी आस्था व्यक्त कर सके।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की , चितौरा के पौराणिक सुहेलदेव स्मारक स्थल पर लगभग 3 दशक से लगातार विजायी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और महाराजा के यशस्वी गाथा को प्रदेश व देश मे लगाता प्रेसित किया जा रहा है इसी नाते से स्मारक स्थल भव्य एवं दिव्य रूप से निर्मित हो रहा है।
मिशन अध्यक्ष ने आवाहन किया कि , स्मारक स्थल पर एक संस्कृत महाविद्यालय व कृषि महाविद्यालय की स्थापना हो सके इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जाना जनहित व समाज हित में आवश्यक है।कार्यक्रम को क्षत्रीय राजपूत संगठन जिलाध्यक्ष रामायण भार शिव व जिला प्रभारी परशुराम भार शिव , समाजसेवी महिला नेत्री निशा शर्मा आदि ने भी संबोधित कर महाराजा सुहेलदेव के व्यक्तित्व को प्रचंड राष्ट्रवाद का अवलम्बन बताते हुए चितौरा झील को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किये जाने की मांग की।

समापन अवसर पर विजयी शौर्य यात्रा निकल कर महाराजा सुहेलदेव का यशोगान किया गया पूर्वांचल के जिलों से आये हुए सैंकड़ों आस्थावान जनों ने पौराणिक चितौरा झील के तट पर सम्राट सुहेलदेव के यशस्वी विजयी ध्वजा को समूचे भारत मे फ़हराने का सामूहिक संकल्प लिया।

यह राष्ट्र रक्षक समाजसेवी हुए सम्मानित 

आयोजकों की ओर से जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ० कपिल शुक्ल, डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव, समाजसेवी पुण्डरीक पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, विवेक सक्सेना, से.नि. प्राचार्य कृष्णलाल श्रीवास्तव, अखिलेश, अब्दुल साहिद, समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, राजेश राजभर, पवन राजभर, विनोद कुमार सिंह, अदित्य भान सिंह, आदि को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया भी गया।

यह भी पढ़ें : घर में संदिग्ध हालत में मिला बीजेपी नेता का गोली लगा शव