डिप्टी एसपी के आवास पर रोपा गया आम का पौध

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा पेड़ो की सुरक्षा पुत्रों के सामान करें, पर्यावरण पखवारा के तहत पर्यावरण गतिविधि स्वयं सेवक संघ एवं प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की पहल

बहराइच। पर्यावरण पखवारा के अंतर्गत शुक्रवार को पर्यावरण गतिविधि स्वयं सेवक संघ एवं प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में उपपुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिसोदिया के आवास पर आम के पौध का रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें : संविधान सुरक्षा की गारंटी के लिए बहराइच में कैंडल मार्च
इस अवसर पर उपपुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिसोदिया ने संगठन के पर्यावरण पखवारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जागरूक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति आम लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ की अंधाधुंध कटाई चल रही लेकिन पौधरोपण बहुत कम हो रहा है इस विषय में हमें सोचना चाहिए और समय समय पर पौधारोपण करना चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित हो सके।

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक पेड़ सौ पुत्र समान होता है इसलिए पेडों की सुरक्षा पुत्रों के समान करना चाहिए। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र, संजय सिंह, अनंत राम निषाद, आशीष सिंह, अतुल गौड़, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, धनंजय तिवारी, रोहित वर्मा, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राजकिशोर जी एवं अन्य पदाधिकारी एवं ट्रस्टी सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : संविधान सुरक्षा की गारंटी के लिए बहराइच में कैंडल मार्च