मजहब की दीवार तोड़ रुबीना बनी रूबी अवस्थी, कोर्ट ने भी लगायी मुहर

युवती के पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस, पुलिस ने मुंबई से किया था बरामद

बहराइच। मजहब की दीवार तोड़कर रुबीना रूबी अवस्थी बन गई, उसने न सिर्फ अपने प्यार को पा लिया बल्कि पिता द्वारा दर्ज कराए गए अपहरण के केस को झूठा करार देते हुए पुलिस के सामने और कोर्ट में धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी के साथ रहने का बयान भी दिया। रूबी के बयान पर कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगाते हुए उसे प्रेमी को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें : गोमतीनगर में रिटायर्ड DGP ने खुद को गोली से उड़ाया
मामला बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र
के शिवपुरा गांव का है। शिवपुरा गांव निवासी रुबीना बेगम (18) गांव के ही शेष कुमार अवस्थी से प्रेम करती थी। रुबीना शेष कुमार से ही शादी करना चाहती थी लेकिन रुबीना के परिवार के लोगों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। रुबीना के प्यार में मजहब आड़े आ रहा था। जिसके चलते रुबीना और शेष कुमार ने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया। इसी प्लान के तहत प्रेमी-प्रेमिका 2 सप्ताह पूर्व घर से रफूचक्कर हो गए।

रुबीना के घर से गायब होते ही उसके पिता ने शेष कुमार को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस की टेंशन भी बढ़ गयी। उधर घर से फरार हुए शेष कुमार और रुबीना मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने पहले तो सुरेश कुमार के परिवारी जनों पर दबाव डाला लेकिन जब परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है तो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन शुरू की इस दौरान दोनों के मुंबई में होने का पता चला। इस पर कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने मुंबई पहुंच कर दोनों को बरामद कर लिया।

मंगलवार को बहराइच लाकर पुलिस ने सिविल कोर्ट में रुबीना और शेष कुमार को हाजिर किया। कोर्ट में पेशी के दौरान रुबीना के वकील दिनेश सिंह जायसवाल ने रुबीना द्वारा धर्म परिवर्तन कर नाम बदलने की बात कोर्ट को बतायी। यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद रुबीना अब रूबी अवस्थी बन गई है। रूबी अवस्थी और प्रेमी शेष कुमार ने शादी भी कर ली है। इस मामले में कोर्ट पर दस्तावेज भी दिखाए गए।

उधर दूसरे पक्ष के द्वारा रूबी के नाबालिग होने की बात कही जा रही थी। इस पर रूबी का सर्टिफिकेट मंगाया गया। हाई स्कूल के सर्टिफिकेट में उसकी उम्र 18 वर्ष 3 माह निकली जिसके बाद कोर्ट ने रुबीना उर्फ रूबी से पूछताछ किया तो रूबी ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेश पर रूबी को उसके प्रेमी शेष कुमार के साथ ससुराल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : गोमतीनगर में रिटायर्ड DGP ने खुद को गोली से उड़ाया