पाप से मुक्ति के लिए गंगा दशहरा पर एक लाख श्रद्धालुओ ने किया स्नान

एक किलोमीटर लंबी साड़ी की रैली निकाल मां गंगा को अर्पित की गयी साड़ी

वाराणसी। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान, दान, जप, तप, व्रत और उपवास किया। गंगा के धरती पर अवतरण होने वाले इस शुभ दिन पर काशी के 84 घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम छह बजे तक एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। गंगा दशहरा पर एक किलोमीटर लंबी साड़ी की रैली निकालते हुए मां गंगा को साड़ी अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें : देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संत रविदास घाट से अस्सी, रीवा और तुलसी घाट होते हुए यह साड़ी रैली भदैनी घाट तक गई। इस दौरान 100 से ज्यादा श्रद्धालु साड़ी पकड़कर गंगा किनारे चलते हुए मां की स्तुति कर रहे थे। घाटों पर स्नान के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओ ने गंगाजल से अभिषेक कर मत्था टेका। श्रद्धालुओ ने इस अवसर पर सत्तू, घड़ा, पंखा आदि दान किया। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि को ही गंगा दशहरा मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन गंगा धरती पर प्रकट हुई थीं। शास्त्रों के मुताबिक गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से दस जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें : देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार