24 फरवरी से होंगे एग्जाम, कंट्रोल रूम में लगे 10 कंप्यूटर से होगी निगरानी।

जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 92,563 विद्यार्थी शामिल होंगे। दसवीं में 45,493 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। 22,384 बालक और 23,109 बालिकाएं इसमें शामिल होंगी।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV 9 भारत समाचार यूपी बोर्ड ।

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2 महीने में कम दिन है। 24 फरवरी से 12 मार्च तक नकल विहीन परीक्षा के लिए तैयारी तेज़ हो गई है। ऑनलाइन नज़र रखने के लिए क्वींस इंटर कॉलेज मलदहिया में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

इसके बाद परीक्षा केंद्रों को जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी। परीक्षा केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी।

जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 92,563 विद्यार्थी शामिल होंगे। दसवीं में 45,493 छात्र छात्राएं पंजीकृत है।

22,384 बालक और 23,109 बालिकाएं इसमें शामिल होंगी।

12 वीं में 47,070 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इसमें 22,702 बालक और 24,368 बालिकाएं हैं। कंट्रोल रूम में 10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। हर कंप्यूटर से 12 से अधिक परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे।

परीक्षा केदो से वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के मॉडल नंबर, आईडी, पासवर्ड, राउटर का विवरण मांगा जा रहा है। विशेषज्ञ कंट्रोल रूम में बैठकर निगरानी कर सकेंगे।

कोई भी गतिविधि संदिग्ध होने पर अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।

ज़िला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। ताकि नकलविहीन परीक्षा हो सकें।

यह भी पढ़ें – बरेली में स्कूल वैन पलटी, आठ से अधिक बच्चे घायल हुए।