11 साल के लड़के ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ की दरिंदगी

दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धारा के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

मुकेश कुमार (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां पर एक 11 साल के लड़के ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने के आरोप लगे हैं। रविवार को दोनों पक्ष में विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे राजस्थान, जाने क्यों उठ रही है अरेस्ट करने की मांग

यह पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र कहां है। जहां पर एक कॉलोनी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 3 साल की बच्ची के साथ रहता है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी घर के बाहर चौखट पर बैठे हुई थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसके साथ दरिंदगी की थी। बच्ची रोते हुए अपने घर आई और पूरी कहानी अपनी मां को बता दी। इसके बाद रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रविवार को विवाद हुआ था। विवाद के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायतके आधार पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है। कि दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा के तहत शिकायत दर्ज की गई है। लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला करीब 20 दिन पुराना है। लेकिन रविवार को विवाद होने के बाद यह मामला दोबारा से उठा था।

यह भी पढ़ें – बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे राजस्थान, जाने क्यों उठ रही है अरेस्ट करने की मांग