हाथी से एक-एक करके उतर रहे मायावती के सिपहसालार, रितेश पांडे के बाद अब इस सांसद का नंबर

लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को पूर्वांचल में तगड़ा झटका लग सकता है।

मुकेश कुमार  (क्राइम एडिटर इन चीफ)TV9 भारत समाचार  लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।  लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कसकर तैयार है। चुनावी बिल्कुल बजने वाला है। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को पूर्वांचल में तगड़ा झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अलीगढ़ में महिलाओं ने किया स्वागत

जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। श्याम आज आगरा में राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। श्याम सिंह यादव संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी से मिले थे। श्याम संसद भवन से राहुल गांधी के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर गए थे।

इससे पहले श्याम की भाजपा में भी शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे। अब उन्होंने केंद्रीय बजट और यूपी सरकार के बजट की तारीफ की थी। श्याम सिंह यादव के बसपा से बगावत का कयास  2022 से ही लगाया जा रहा है। जब श्याम यादव कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

तब श्याम ने कहा था, कि राहुल गांधी यह यात्रा देश में सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए निकाल रहे हैं। और इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। राहुल गांधी ने भी अपनी यात्रा में शामिल होने के लिए बसपा सांसद का आभार जताया था और श्याम को एक पत्र भी लिखा था।

जिसमें कहा था, कि संसद के सदस्य के रूप में आप भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ हैं। और हमारे लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपको बता दें, कि अंबेडकर नगर से बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सांसद रितेश पांडे ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के यूपी प्रभारी बैजयंत पांडा, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रितेश पांडे का पार्टी में स्वागत किया। बसपा के कुछ और सांसदों के पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं।

बसपा के कई सांसद नए विकल्प तलाश रहे हैं। बसपा के दो सांसद पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। अमरोहा के सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिया था। अब दानिश कांग्रेस के साथ जा चुके हैं। गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने 2024 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बिजनौर से सांसद मलूक नागर के आरएलडी में शामिल होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। लालगंज लोकसभा सीट से सांसद संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने का कयास पिछले कई दिनों से लग रहा है ।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अलीगढ़ में महिलाओं ने किया स्वागत